[ad_1]

कश्मीर ADGP विजय कुमार (फाइल)
– फोटो : एएनआई
ख़बर सुनें
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के जिला शोपियां में सोमवार रात आतंकियों ने एक बार फिर टारगेट किलिंग को अंजाम दिया है। आतंकियों ने ग्रेनेड हमला कर दो गैर-कश्मीरी मजदूरों की हत्या कर दी। इस हमले में पुलिस ने एक हाइब्रिड आतंकी और उसके मददगार को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है। टारगेट किलिंग के खिलाफ जम्मू में लोग प्रदर्शन के लिए उतरे हैं।
एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि शोपियां में ग्रेनेड हमले में दो उत्तर प्रदेश के निवासी मारे गए। मामले में एक हाइब्रिड आतंकी को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ सबूत मिले हैं, जिनसे पता चला है कि वारदात को उसने ही अंजाम दिया। हाइब्रिड आतंकी ने भी अपराध कबूल कर लिया है। आतंकी से पूछताछ की जा रही है। उसके द्वारा बताई गई जगहों पर छापेमारी की जा रही है।
उन्होंने आगे कहा, ‘हाइब्रिड आतंकी ने जिस मुख्य आतंकी दानिश या आबिद के कहने पर यह हमला किया, जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। उसके साथ चलने वाले एक और मददगार को पकड़ा गया है। अभी तक दो गिरफ्तारियां हुई हैं।लश्कर-ए-तैयबा ने इस हमले को अंजाम दिया है, लेकिन अल बदर ने इसका दावा किया, जो कि झूठा है। आतंकी सॉफ्ट टारगेट के तौर पर निर्दोष आम नागरिक को निशाना बनाया हैं। जल्द ही आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। मामले में जांच जारी है।’
[ad_2]
Source link