[ad_1]

राधिका प्रताप नंदा और संजय सहा
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ख़बर सुनें
विस्तार
ओटीटी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फिल्म को मंजूरी दिलाने के नाम पर निर्माता मान सिंह को लाखों का चूना लगाने वाला संजय सहा इसके पहले एक और फिल्म निर्माता गौरांग दोशी को भी चूना लगा चुका है।संजय सहा के पुलिस गिरफ्त में आने के बाद ये भी खुलासा हुआ है कि उसकी कथित पार्टनर राधिका नंदा दरअसल उसकी पत्नी है और दोनों ने मिलकर गौरांग से करीब एक करोड़ 55 लाख रुपये ठगे हैं। उधर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘हड्डी’ के निर्माता संजय सहा का नाम धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े में सामने आने के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मचा हुआ है और तमाम ऐसे लोग भी मुंबई पुलिस से संपर्क करने की कोशिश में हैं जिन्हें इस नए जमाने के ‘बंटी और बबली’ ने ठग लिया।
[ad_2]
Source link