[ad_1]
09:20 PM, 18-Oct-2022
UPSC ESE 2023 दो पालियों में होगी परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा (ESE) प्रारंभिक परीक्षा पहली पाली में सामान्य अध्ययन और इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड पेपर (पेपर- 1 ऑब्जेक्टिव) के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच आयोजित की जाएगी जबकि दूसरी पाली में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम इंजीनियरिंग (डिसिप्लिन- विशिष्ट पेपर – II ऑब्जेक्टिव) के लिए दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।
08:36 PM, 18-Oct-2022
Sarkari Naukri Exam UPSC ESE 2023
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा (ESE) प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर समय- सारिणी जारी कर दी है। परीक्षा 19 फरवरी, 2023 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
07:05 PM, 18-Oct-2022
Govt Jobs बिहार सिविल कोर्ट भर्ती
कार्यालय संयोजक, केंद्रीकृत चयन और नियुक्ति समिति सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पटना की ओर से बिहार के अधीनस्थ न्यायालयों / जिला न्यायालयों में क्लास- III/यानी ग्रुप ‘सी’ के पदों पर भर्ती के लिए नवीनतम अधिसूचना जारी की गई है। बिहार सिविल कोर्ट ऑफिसर्स एंड सैफ (भर्ती, पदोन्नति, स्थानांतरण, और अन्य सेवा शर्तें) नियम, 2022 के आलोक में योग्य उम्मीदवार वेबसाइट districts.ecourts.gov.in/patna से बिहार सिविल कोर्ट भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
06:05 PM, 18-Oct-2022
Sarkari Naukri बिहार की जिला अदालतों में बंपर भर्ती
बिहार में सरकारी नौकरी की बाट जोह रहे युवाओं के लिए राहत भरी खुशखबर है। बिहार की जिला अदालतों में क्लर्क, स्टेनो ग्राफर, रीडर और चपरासी बनने का मौका मिल रहा है। यहां रिक्त 7,692 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना भी जारी हो गई है।
05:12 PM, 18-Oct-2022
Sarkari Jobs BRO में किस पद पर कितनी मिलती है सैलरी?
-
ड्राफ्ट्समैन : वेतन स्तर 5 (29,200 रुपये से 92,300 रुपये) -
पर्यवेक्षक (प्रशासन) : वेतन स्तर 4 (25,500 रुपये से 81,100 रुपये) -
पर्यवेक्षक स्टोर : वेतन स्तर 4 (25,500 रुपये से 81,100 रुपये) -
पर्यवेक्षक सिफर : वेतन स्तर 4 (25,500 रुपये से 81,100 रुपये) -
हिंदी टाइपिस्ट : वेतन स्तर 2 (19,900 रुपये से 63,200 रुपये) -
ऑपरेटर (संचार) : वेतन स्तर 2 (19,900 रुपये से 63,200 रुपये) -
इलेक्ट्रीशियन : वेतन स्तर 2 (19,900 रुपये से 63,200 रुपये) -
वेल्डर : वेतन स्तर 2 (19,900 रुपये से 63,200 रुपये) -
मल्टी स्किल्ड वर्कर (ब्लैक स्मिथ) : वेतन स्तर 1 (18,000 रुपये से 56,900 रुपये) -
मल्टी स्किल्ड वर्कर (रसोइया) : वेतन स्तर 1 (18,000 रुपये से 56,900 रुपये)
04:15 PM, 18-Oct-2022
HPPSC HPAS Answer key: आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा
हिमाचल पीएससी ने इस भर्ती के लिए जारी की गई उत्तर कुंजी अंतरिम हैं। उम्मीदवारों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे अपनी आपत्ति आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 25 अक्तूबर, 2022 से पहले तक दर्ज करा लें।
03:30 PM, 18-Oct-2022
HPPSC HPAS Answer key: कब हुई थी परीक्षा?
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से हिमाचल प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा -2021 का आयोजन 16 अक्तूबर, 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
02:50 PM, 18-Oct-2022
Sarkari Result: ऐसे डाउनलोड करें
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब उत्तर कुंजी को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
01:50 PM, 18-Oct-2022
HPPSC HPAS Answer key: हिमाचल प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग/HPPSC ने हिमाचल प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा -2021 की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी को आज 18 अक्तूबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है।
12:38 PM, 18-Oct-2022
Sarkari Naukri: नोटिस जारी
कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किए गए नोटिस में कहा है कि प्रश्न पत्र के साथ अंतिम उत्तर कुंजी को आयोग की वेबसाइट पर 17.10.2022 को अपलोड कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने परीक्षा रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके नीचे दिए गए लिंक में लॉग इन कर सकते हैं।
12:00 PM, 18-Oct-2022
Sarkari Result: एसएससी एमटीएस भर्ती की उत्तर कुंजी जारी
कर्मचारी चयन आयोग/SSC ने मल्टी टास्किंग (Non Technical) स्टाफ/SSC MTS भर्ती परीक्षा, 2021 के पेपर-1 की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे उत्तर कुंजी कोआधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
11:14 AM, 18-Oct-2022
sarkari Result: ऐसे चेक करें परिणाम
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के परिणाम को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
10:30 AM, 18-Oct-2022
SSC Stenographer Result: एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2020 का अंतिम परिणाम जारी
कर्मचारी चयन आयोग/ SSC ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती 2020 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम को 17 अक्तूबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है।
09:45 AM, 18-Oct-2022
Sarkari Naukri Live: इतने पदों पर होनी है भर्ती
कर्नाटक लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 332 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित किया गया है। पदों के अनुसार भर्ती का विवरण नीचे दिया गया है-:
-
जूनियर इंजीनियर (सिविल) - 166 पद -
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) - 03 पद -
अर्थशास्त्र और सांख्यिकी निदेशालय में सहायक सांख्यिकी अधिकारी - 58 पद -
आर्थिक और सांख्यिकी निदेशालय के सांख्यिकी निरीक्षक - 105 पद
09:05 AM, 18-Oct-2022
Sarkari Naukri: इस तारीख से करें आवेदन
कर्नाटक लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 19 अक्तूबर, 2022 से शुरू हो जाएगी। आयोग ने भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 17 नवंबर, 2022 को निर्धारित की है।
[ad_2]
Source link