[ad_1]
हाइलाइट्स
अब तक हुए 4 में से 3 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते
यूएई में हुए पिछले टी20 वर्ल्ड कप में लक्ष्य का पीछा करना आसान रहा
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) का 8वां सीजन ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा है. कुल 16 टीमें टूर्नामेंट में उतर रही हैं. अब तक 4 मुकाबले हुए हैं और 3 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते थे. पिछले टी20 वर्ल्ड कप में अधिक समय नहीं बिता है. पिछले साल ओमान और यूएई में हुए टूर्नामेंट की बात करें, तो लक्ष्य का पीछा करना आसान होता था. लेकिन ऑस्ट्रेलिया में रिजल्ट इसके एकदम उलट हैं. पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज वसीम अकरम ने भी माना कि ऑस्ट्रेलिया में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिलेगा. शाम को यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी. ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि आखिर पिछले 5 साल से ऑस्ट्रेलिया में टी20 इंटरनेशनल का रिजल्ट कैसा रहा है. इसका वर्ल्ड कप में कितना असर पड़ेगा.
ऑस्ट्रेलिया में हुए पिछले 5 साल के टी20 इंटरनेशनल के रिकॉर्ड को देखें, तो मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 में से 5 मैच जीते हैं. यानी लगभग 50 फीसदी मैच में उसे जीत मिली है. 3 में उसे हार मिली है. वहीं इंग्लैंड ने 5 में से 2 मैच जीते जबकि 2 मैच में यहां उसे हार मिली. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने घर में पिछले 5 साल में पहले गेंदबाजी करते हुए 16 में से 10 मैच जीते हैं. 4 में उसे हार मिली है. वहीं टीम इंडिया ने यहां पहले गेंदबाजी करते हुए 5 में से 2 मैच में 2 जीते हैं. 2 में उसे हार मिली है. यानी भारत का जीत का रिकॉर्ड भी 50 फीसदी है.
कोई भी टीम नहीं पहुंच सकी 150 रन तक
टी20 वर्ल्ड कप के पहले 4 मुकाबलों की बात करें, तो लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 में 3 मैच में टीमें 150 रन तक भी नहीं पहुंच सकी है. पहले मैच में नामीबिया ने 163 रन बनाए थे. जवाब में श्रीलंका की टीम 108 रन तक ही पहुंच सकी थी. तीसरे मैच में स्काॅटलैंड के 160 रन के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 112 रन ही बना सकी. वहीं चौथे मुकाबले में जिम्बाब्वे के 174 रन के जवाब में आयरलैंड की टीम 143 रन ही बना सकी.
पिछले टी20 वर्ल्ड कप की बात करें, तो चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने एक मैच में पहले बल्लेबाजी की थी, इसमें उसे हार मिली थी. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने सभी 6 मैच जीते थे. इंग्लैंड ने भी 4 में से 3 जबकि पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका ने सभी 3 में से 3 मुकाबले लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते थे. इससे साफ है कि यूएई में लक्ष्य का पीछा करना आसान रहा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Australia, Rohit sharma, Sri lanka, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india, UAE, West indies
FIRST PUBLISHED : October 18, 2022, 10:43 IST
[ad_2]
Source link