[ad_1]
हाइलाइट्स
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को अभ्यास मैच में 6 विकेट से दी शिकस्त.
पाकिस्तान के स्पीडस्टार शाहीन अफरीदी की हुई वापसी.
नई दिल्ली. पाकिस्तान के आक्रामक गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) ने घुटने की चोट से उबरने के बाद मैदान में वापसी कर ली है. टी20 वर्ल्ड कप में घातक गेंदबाज की वापसी ने विरोधी टीमों की चिंता को बढ़ा दिया है. शाहीन 17 अक्टूबर को इंग्लैंड (Pakistan vs England) के खिलाफ अभ्यास मैच में दो महीने बाद मैदान में उतरे. मैच के बाद उन्होंने इतने दिनों तक क्रिकेट से दूर रहने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
शाहीन अफरीदी चोट के कारण एशिया कप में भी गेंदबाजी नहीं कर पाए थे. उसके बाद पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 7 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज से भी चूक गए. हालांकि. टी20 वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर भी कई दिग्गजों ने शाहीन को रिस्क न लेने की सलाह दी. लेकिन शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अपने बयान में साफ किया कि शाहीन अफरीदी पूरी तरह से फिट हैं और टीम में अपना सौ प्रतिशत देने के लिए तैयार हैं. इंग्लैंड के खिलाफ वार्म अप मैच में शाहीन ने दो किफायती ओवर डाले. हालांकि, इस मैच में स्पीडस्टार एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके.
मैं पहली बार चोटिल हुआ था- शाहीन अफरीदी
इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद तेज गेंदबाज ने कहा, ‘दो महीने के बाद मैदान में वापसी करके बहुत अच्छा लग रहा है. मुझे पहली बार चोट लगी थी और इतने दिनों तक क्रिकेट से दूर रहना मेरे लिए काफी मुश्किल था. मैं इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से चूक गया लेकिन अब वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं.’
ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट इतिहास में पहली बार तेज गेंदबाज बना वनडे कप्तान, पैट कमिंस को मिली कमान
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल
इंग्लैंड की टीम ने बाबर आजम एंड कंपनी को पहले भी टी20 सीरीज में पाकिस्तान में ही मात दी है. वहीं, अब अभ्यास मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से परास्त कर दिया. हालांकि, इस मुकाबले में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे स्टार खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी नहीं की. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने इंग्लिश खिलाड़ियों के सामने 161 रनों का लक्ष्य रखा. वहीं, इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने अपनी ताबड़तोड़ पारियों की बदौलत 26 गेंदे रहते इस मुकाबले में फतेह हासिल कर ली.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Pakistan, Pakistan vs England, Shaheen Afridi, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : October 18, 2022, 07:53 IST
[ad_2]
Source link