[ad_1]
हाइलाइट्स
टी20 विश्व कप: श्रीलंका ने यूएई को 79 रन से हराया
यूएई के बल्लेबाज जुनैद सिद्दीकी ने 109 मीटर लंबा छक्का जड़ा
नई दिल्ली. श्रीलंका को टी20 वर्ल्ड कप में अपने पहले मुकाबले में नामीबिया से हार झेलनी पड़ी थी. लेकिन, यूएई के खिलाफ दूसरे मैच में श्रीलंका ने 79 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. श्रीलंका ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए थे. इसके जवाब में यूएई की टीम 17.1 ओवर में 79 रन पर ऑल आउट हो गई. श्रीलंका की तरफ से दुश्मंता चमीरा ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने मैच में 15 रन देकर 3 विकेट झटके. हालांकि, चमीरा को एक झटका भी लगा. उनकी एक गेंद पर यूएई के नंबर-10 के बल्लेबाज जुनैद सिद्दीकी ने 109 मीटर लंबा छक्का जड़ा. गेंद स्टेडियम की छत पर पहुंच गई. बल्लेबाज ने इस छक्के का जश्न भी अनूठे अंदाज में मनाया. उन्होंने इतना लंबा छक्का मारने के बाद अपने बाइसेप्स भी दिखाए. इसका वीडिय़ो वायरल हो रहा है.
जुनैदी सिद्दीकी ने यह छक्का यूएई की पारी के 17वें ओवर में लगाया था. यह ओवर दुश्मंता चमीरा ने फेंका था. उनके इस ओवर की दूसरी गेंद लेंथ बॉल थी और मिडिल और लेग स्टम्प की लाइन पर थी. इस पर जुनैद ने जोरदार शॉट लगाया और गेंद मिडविकेट बाउंड्री की तऱफ गई. शॉट इतना दमदार था कि गेंद सीधा स्टेडियम के छत पर पहुंच गई. इस छक्के की दूरी पूरे 109 मीटर थी. इस छक्के के बाद जुनैद ने डग आउट की तरफ देखा और साथी खिलाड़ियों को अपने बाइसेप्स दिखाए.
109 m six and that reaction 😃 pic.twitter.com/77GAHcWOgv
— Adam NBA (@AdamNBA5) October 18, 2022
पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से पहले टीम इंडिया का ‘टशन’, विराट कोहली ने दिया पड़ोसी टीम को चैलेंज
153 रन का पीछा करते हुए यूएई की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. 21 रन के भीतर ही उसके 4 बल्लेबाज आउट हो गए थे. इसके बाद से ही यूएई की टीम वापसी नहीं कर पाई और एक-एक कर उसके बाकी बल्लेबाज भी पवेलियन लौटने लगे. अयान अफजल खान ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए. वहीं चिराग सूरी ने 14 रन बनाए. इन दोनों के अलावा जुनैद सिद्दीकी ही दहाई के आंकड़े में पहुंच सके. उन्होंने 16 गेंद में 18 रन बनाए. श्रीलंका के लिए वानिंदु हसारंगा ने भी तीन विकेट लिए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Dushmantha Chameera, Sri lanka, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, UAE
FIRST PUBLISHED : October 18, 2022, 21:51 IST
[ad_2]
Source link