Home Sports T20 World cup 2022: श्रीलंका ने UAE को किया टी20 विश्व कप से बाहर, बड़ी जीत से हुई सुपर-12 की उम्मीदें जिंदा

T20 World cup 2022: श्रीलंका ने UAE को किया टी20 विश्व कप से बाहर, बड़ी जीत से हुई सुपर-12 की उम्मीदें जिंदा

0
T20 World cup 2022: श्रीलंका ने UAE को किया टी20 विश्व कप से बाहर, बड़ी जीत से हुई सुपर-12 की उम्मीदें जिंदा

[ad_1]

हाइलाइट्स

श्रीलंका की टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप में पहली जीत दर्ज की
यूएई के खिलाफ मिली जीत ने सुपर 12 की उम्मीदें जिंदा रखी है
पहले मैच में श्रीलंका को नामीबिया से हार का सामना करना पड़ा था

नई दिल्ली. श्रीलंका क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व के अपने दूसरे मुकाबले में लाजवाब वापसी करते हुए यूएई के खिलाफ 79 रन की जीत दर्ज की. पहले मैच में नामीबिया से एकतरफा हार झेलने वाली टीम को मिली जीत ने सुपर 12 की उम्मीदें जिंदा रखी है. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने ओपनर पथुम निशंका की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी के दम पर 8 विकेट पर 152 रन का स्कोर खड़ा किया. दुष्मंता चमिरा और हसारंगा की घातक गेंदबाजी के आगे यूएई की टीम महज 73 रन पर ही ढेर हो गई. 79 रन की बड़ी जीत के साथ ही श्रीलंका ने अपने नेट रन रेट में भी सुधार किया.

यूएई की बल्लेबाजी हुई ढेर

दुष्मंता चमीरा को कप्तान ने पारी का तीसरा ओवर करने बुलाया, आते ही उन्होंने मैच में श्रीलंका की पकड़ मजबूत कर यूएई को बैकफुट पर धकेल दिया. दूसरी गेंद पर मोहम्मद वसीम क्लीन बोल्ड हुए और फिर आखिरी गेंद पर आर्यन लाकरा का भी यही अंजाम हुआ. इसके बाद अपना अगला ओवर करते हुए उन्होंने कप्तान चुंदंगापॉयल रिजवान को वापस भेज टीम को बड़ी कामयाबी दिलाई. महीश तिक्षाणा और विनिंदु हसारंगा ने इसके बाद कमान संभाली और विकेट चटकाते हुए मैच को खत्म किया. चमिरा और हसारंगा ने 3-3 जबकि तिक्षाणा ने 2 विकेट अपने नाम किए.

निशंका अकेले पड़े यूएई पर भारी

श्रीलंका की टीम के लिए एक अकेले ओपनर पथुम निशंका की पारी ने ही भारी पड़ी. एक छोर पर विकेट गिरते रहे लेकिन दूसरी ओर इस बल्लेबाज ने करारा प्रहार जारी रखा. 60 गेंद पर 6 चौके और 2 छ्क्के की मदद से उन्होंने 74 रन की पारी खेल टीम को मुश्किल से निकाला. एक वक्त 120 रन पर 6 विकेट गंवाने वाली टीम 152 रन तक पहुंची तो इसमें निशंका की पारी की अहम रही. पहले विकेट के लिए उन्होंने कुसल मेंडिस के साथ 42. डिसिल्वा के साथ 50 रन और फिर करुणारत्ने के साथ सातवें विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी निभा टीम को मुश्किल से निकाला.

Tags: Cricket, Cricket news, Dushmantha Chameera, Pathum Nissanka, Sri Lanka Cricket Team, T20 World Cup, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here