[ad_1]
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सालाना बैठक आज मुंबई में होगी। इस बैठक में बीसीसीआई के अगले अध्यक्ष और आईसीसी चेयरमैन पद सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी। बीसीसीआई के पदाधिकारियों का चुनाव महज एक औपचारिकता है। 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य रोजर बिन्नी का अध्यक्ष बनना तय है। वहीं, आरबीआई ने कहा कि महंगाई पर काबू पाने की लड़ाई लंबी चलेगी क्योंकि मौद्रिक नीति के तहत उठाए कदमों का असर दिखने में समय लगेगा। साथ ही भारत में मिले ओमिक्रॉन के नए उप स्वरूप एक्सबीबी से सिंगापुर में कोरोना संक्रमण के मामलों में चार गुना से अधिक इजाफा हुआ है। बीते एक महीने में यहां री इंफेक्शन (पुनः संक्रमण) के मामले 15 से बढ़कर 70 फीसदी तक दर्ज किए गए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सालाना बैठक आज मुंबई में होगी। इस बैठक में बीसीसीआई के अगले अध्यक्ष और आईसीसी चेयरमैन पद सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी। बीसीसीआई के पदाधिकारियों का चुनाव महज एक औपचारिकता है। 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य रोजर बिन्नी का अध्यक्ष बनना तय है। वह निर्विरोध चुने जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर…
RBI ने कहा- लंबी चलेगी महंगाई पर काबू पाने की लड़ाई
आरबीआई ने कहा कि महंगाई पर काबू पाने की लड़ाई लंबी चलेगी क्योंकि मौद्रिक नीति के तहत उठाए कदमों का असर दिखने में समय लगेगा। आरबीआई के डिप्टी गवर्नर माइकल देवव्रत पात्रा ने कहा कि अगर हम इसमें सफल होते हैं तो नकारात्मक महंगाई से जूझ रही बाकी दुनिया के मुकाबले सबसे तेज बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक के तौर पर भारत की संभावनाएं मजबूत करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर…
भारत में मिला ओमिक्रॉन का उप स्वरूप एक्सबीबी
भारत में मिले ओमिक्रॉन के नए उप स्वरूप एक्सबीबी से सिंगापुर में कोरोना संक्रमण के मामलों में चार गुना से अधिक इजाफा हुआ है। बीते एक महीने में यहां री इंफेक्शन (पुनः संक्रमण) के मामले 15 से बढ़कर 70 फीसदी तक दर्ज किए गए हैं। ये सभी मामले वे हैं, जिन्हें टीकाकरण कराए सात से आठ माह का वक्त हो चुका है। पढ़ें पूरी खबर…
90वीं इंटरपोल महासभा को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रगति मैदान में 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित करेंगे। इंटरपोल महासभा का आयोजन 18 से 21 अक्तूबर तक किया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया कि बैठक में इंटरपोल के 195 सदस्य देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इनमें मंत्री, देशों के पुलिस प्रमुख, राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो प्रमुख और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
Source link