Home Sports पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के साथ जनवरी 2023 में होने वाली T20 सीरीज की स्थगित, PCB ने बताई वजह

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के साथ जनवरी 2023 में होने वाली T20 सीरीज की स्थगित, PCB ने बताई वजह

0
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के साथ जनवरी 2023 में होने वाली T20 सीरीज की स्थगित, PCB ने बताई वजह

[ad_1]

हाइलाइट्स

पीसीबी ने 2023 में सीरीज स्थगित होने की वजह घरेलू व्यस्त कार्यक्रम बताया है.
बोर्ड ने कहा है कि दोनों बोर्ड ने सहमति से सीरीज को स्थगित करने का फैसला किया
वेस्टइंडीज के साथ टी-20 सीरीज के लिए मेजबानी जनवरी 2023 के बजाए 2024 में करेगा

नई दिल्ली. पाकिस्तान में अगले साल होने वाले एशिया कप में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पाकिस्तान में खेलने से इनकार और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में नहीं खेलने की धमकियों के बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अगले साल यानि 2023 में वेस्टइंडीज के साथ होने वाली T20 सीरीज स्थगित कर दी है, अब इसे 2024 में करने का निर्णय लिया गया है.

पीसीबी ने 2023 में सीरीज स्थगित होने की वजह घरेलू व्यस्त कार्यक्रम बताया है. पाकिस्तान बोर्ड ने कहा है कि व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए वेस्टइंडीज के साथ टी-20 सीरीज के लिए मेजबानी जनवरी 2023 के बजाए 2024 में करेगा. पीसीबी ने कहा कि उसने क्रिकेट वेस्टइंडीज से बात की और दोनों बोर्ड तीन मैचों की T-20 सीरीज को स्थगित करने पर सहमत हो गए हैं. पहले इसका आयोजन जनवरी 2023 में होना था लेकिन अब इसे 2024 के पहले तीन महीनों में आयोजित किया जाएगा.

VIDEO: वेस्टइंडीज के बल्लेबाज पॉवेल ने मारा ऐसा छक्का, सीधे स्टेडियम के बाहर गिरी गेंद, देखते रह गए हुसैन

T20 World Cup 2022: आईसीसी ने दी 4 खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट को मंजूरी, जानें कौन हुआ IN और OUT?

2024 में वेस्टइंडीज और अमेरिका में होगा T20 वर्ल्ड कप का आयोजन
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह फैसला इसलिए भी किया गया क्योंकि 2024 में ICC पुरुष टी20 विश्व कप का आयोजन होना है, जिसकी मेजबानी जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका करेंगे. इससे पहले छोटे प्रारूप की सीरीज खेलने से दोनों टीमों को टूर्नामेंट की तैयारी में मदद मिलेगी.’’

Tags: Pakistan vs West Indies, Pcb, T20 World Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here