[ad_1]
निर्देशक मणिरत्नम की बिग बजट फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वम’ जबरदस्त बज के बीच सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 500 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म में शानदार स्टार कास्ट नजर आई, जिस वजह से बड़ी संख्या में लोग इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंचे। इस फिल्म को रिलीज हुए 19 दिन हो गए हैं और यह फिल्म अपने पहले दिन से ही भारत के साथ-साथ विदेशों में भी धांसू कमाई कर रही है। अब ‘पोन्नियन सेल्वम’ ने कमाई में ‘ब्रह्मास्त्र’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें:- Aditya Seal: आदित्य सील का दर्द, ‘शाहरुख खान ने हमें इस लायक नहीं छोड़ा, नहीं कर सकता पूरी जिंदगी अब ये काम’
यह भी पढ़ें:- Bigg Boss 16: शुरू हुई प्रियंका-अंकित की लव स्टोरी, एक्ट्रेस बोलीं- लड़कर तुझे प्यार करना छोड़ दूंगी क्या?
बता दें कि ‘पीएस 1’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 251.25 करोड़ की कमाई कर डाली है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय, कार्थी, विक्रम, रवि, तृषा सहित अन्य कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। जहां ऐश्वर्या ने पीएस 1 से काफी समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है, तो विक्रम के साथ उनकी यह दूसरी फिल्म है।
[ad_2]
Source link