Home Sports ससुर रोजर बिन्नी के BCCI अध्यक्ष बनने पर बहू ने दिया दिल जीतने वाला संदेश, आप भी देखिए तस्वीर

ससुर रोजर बिन्नी के BCCI अध्यक्ष बनने पर बहू ने दिया दिल जीतने वाला संदेश, आप भी देखिए तस्वीर

0
ससुर रोजर बिन्नी के BCCI अध्यक्ष बनने पर बहू ने दिया दिल जीतने वाला संदेश, आप भी देखिए तस्वीर

[ad_1]

हाइलाइट्स

रोजर बिन्नी ने बुधवार 18 अक्टूबर को बीसीसीआई अध्यक्ष की कमान संभाली
रोजर को बहू मैत्री ने सोशल मीडिया पर बेहद शानदार संदेश दिया.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई को बुधवार (18 अक्टूबर) को नया अध्यक्ष मिला. पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की जगह पर 1983 विश्व कप के चैंपियन गेंदबाज रोजर बिन्नी ने यह जिम्मेदारी संभाली. मुंबई में हुई बीसीसीआई की 91वीं सालाना बैठक में नए अध्यक्ष के नाम पर सहमति बनी और इसकी आधिकारिक घोषणा की गई.

बोर्ड का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से ही रोजर बिन्नी को हर तरफ से बधाई संदेश मिल रहे हैं. पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी इस दिग्गज को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी. बोर्ड की कमान संभालने के एक दिन बाद रोजर को बहू ने एक खास संदेश के साथ अपनी शुभकामनाएं दी. रोजर के बेटे स्टुअर्ट बिन्नी भारतीय क्रिकेट का जाना माना चेहरा है.

पूर्व ऑलराउंडर ने भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट खेला और एक शानदार रिकॉर्ड भी उनके नाम पर दर्ज है. वनडे क्रिकेट में 4 रन देकर उन्होंने 6 विकेट चटकाए थे जो किसी भी भारतीय का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है.

स्टुअर्ट बिन्नी ने टीवी एंकर मैत्री लैंगर से शादी की है और ससुर के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की. 19 अक्टूबर यानी ससुर के बोर्ड अध्यक्ष का पद संभालने के अगले दिन मैत्री ने न्यूज पेपर का पहले पेज की तस्वीर को साझा किया है. इस तस्वीर में रोजर के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने की खबर छपी थी.

रोजर ने अध्यक्ष पद संभालने के साथ ही कुछ सुधार के संकेत दिए. उन्होंने बुधवार को कहा कि वह दो चीज पर ध्यान देना चाहते हैं. पहले तो चोटिल हो रहे खिलाड़ियों को लेकर काम करने की जरूरत है. दूसरा देश में जैसा पिचें तैयार हो रही है उसमें भी सुधार की जरूरत है.

Tags: Roger Binny

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here