[ad_1]
बॉक्स ऑफिस पर साल की शुरुआत से ही साउथ की फिल्में धमाल मचा रही हैं। साउथ के सितारों की भी लोकप्रियता अब काफी बढ़ गई है। ‘आरआरआर’ और ‘पुष्पा’ साउथ की ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। वहीं, अब खबर आ रही है कि साउथ के सुपरस्टार राम चरण और अल्लू अर्जुन पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। दोनों को एक साथ बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी भी जोरों पर चल रही हैं।
टॉलीवुड के चर्चित प्रोड्यूसर और निर्देशक अल्लू अरविंद ने बड़े पर्दे पर अल्लू अर्जुन और राम चरण के एक साथ काम आने की उम्मीद जताई है। मीडिया से बातचीत के दौरान निर्देशक अल्लू अरविंद ने कहा कि वह चाहते हैं कि राम चरण और उनके बेटे अल्लू अर्जुन एक फिल्म में साथ नजर आए और इसके लिए उन्होंने फिल्म के नाम ‘चरण-अर्जुन’ भी सोच लिया है। उन्होंने टाइटल रजिस्टर कर लिया है और उन्हें भरोसा है कि फैंस को जल्द ही अल्लू अर्जुन और राम चरण का जादू देखने को मिलेगा।
बता दें कि राम चरण और अल्लू अर्जुन अभी तक साथ में बड़े पर्दे पर नहीं दिखाई दिए हैं। वहीं, राम चरण अल्लू अर्जुन की बुआ के बेटे हैं। दोनों ही सितारों इन दिनों छाए हुए हैं। एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित ‘आरआरआर’ साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है, जिसे स्वतंत्र श्रेणियों में ऑस्कर के लिए भी भेजा गया है। वहीं, फिल्म में राम चरण आर जूनियर एनटीआर की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था।
Pathaan: दो नवंबर को शाहरुख खान देंगे फैंस को तोहफा? ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा ‘पठान टीजर’
[ad_2]
Source link