[ad_1]
11:18 AM, 19-Oct-2022
137 साल के इतिहास में छठी बार कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव
कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं।
10:02 AM, 19-Oct-2022
कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी
कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू जारी है। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री पार्टी मुख्यालय में मौजूद हैं।
09:52 AM, 19-Oct-2022
मधुसूदन मिस्त्री दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंचे
कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंच चुके हैं। पार्टी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे के मतगणना एजेंट गौरव गोगोई भी मुख्यालय पहुंचे हैं।
09:18 AM, 19-Oct-2022
सोमवार को हुआ था मतदान
केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत करीब 9500 डेलीगेट (निर्वाचक मंडल के सदस्यों) ने पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार (17 अक्तूबर) को मतदान किया था।
09:10 AM, 19-Oct-2022
खरगे को चुनाव जीतने के प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा
मल्लिकार्जुन खरगे को चुनाव जीतने के प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्ष के पांच एजेंट मतगणना की निगरानी करेंगे जबकि दोनों पक्षों के दो एजेंटों को रिजर्व में रखा जाएगा।
08:58 AM, 19-Oct-2022
शाम तक आ सकते हैं नतीजे
जो भी नया अध्यक्ष बनेगा वह सोनिया गांधी की जगह लेगा, जो 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद राहुल गांधी के पद से हटने के बाद अंतरिम अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। शाम तक परिणाम घोषित होने की संभावना है। मल्लिकार्जुन खरगे को चुनाव जीतने के प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।
08:56 AM, 19-Oct-2022
Congress President Result Live: खरगे या थरूर, कौन बनेगा कांग्रेस का नया अध्यक्ष? वोटों की गिनती जारी
कांग्रेस को 24 साल बाद आज पहला गैर-गांधी अध्यक्ष मिलना तय है। वरिष्ठ नेताओं मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर में से किसी एक को चुनने के लिए सोमवार को 9,500 से अधिक वोट पड़े। वोटों की गिनती आज सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगी। देश भर में स्थापित 68 मतदान केंद्रों के सभी सीलबंद मतपेटियों को पार्टी कार्यालय के एक स्ट्रांग रूम में रखा गया है। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव परिणाम से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ…
[ad_2]
Source link