[ad_1]

डिफेंस एक्सपो में पीएम नरेंद्र मोदी।
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को गुजरात के गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो 2022 का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का मकसद भारत की रक्षा उत्पादन क्षमताओं के प्रदर्शन पर केंद्रित रहा। इस मौके पर पीएम ने पूर्वी गुजरात में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास बन रहे एक एयरबेस की आधारशिला रखी। पीएम ने कहा कि यह देश की सुरक्षा के लिए एक अहम केंद्र बनकर उभरेगा।
गुजरात की राजधानी गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो के उद्घाटन के दौरान पीएम ने कहा कि बनासकांठा के दीसा में तैयार हो रहा एयरबेस देश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए अहम साबित होगा पीएम मोदी ने भारत की बढ़ती रक्षा उत्पादन क्षमताओं की तारीफ करते हुए कहा कि ये देश का ऐसा पहला डिफेंस एक्सपो है जिसमें केवल भारतीय कंपनियां ही भाग ले रही है। केवल मेड इन इंडिया रक्षा उपकरण ही है।
उन्होंने कहा कि डेफएक्सपो 22 का ये आयोजन नए भारत की ऐसी भव्य तस्वीर खींच रहा है जिसका संकल्प हमने अमृत काल में लिया है। इसमें राष्ट्र का विकास, युवा की शक्ति, सपने, संकल्प और साहस भी है, इसमें विश्व के लिए उम्मीद भी है। आज अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा से लेकर वैश्विक व्यापार तक मेरीटाइम सेक्योरिटी एक ग्लोबल प्राथमिकता बनकर उभरा है।
प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के दौरान अडालज में मिशन स्कूल्स ऑफ एक्सीलेंस की शुरुआत करेंगे और जूनागढ़ में विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इंडियन अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव-2022 का भी उद्घाटन करेंगे और राजकोट में कई अहम परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे और आधारशिला रखेंगे। वह लाइट हाउस परियोजना के तहत निर्मित 1,100 से अधिक घरों को देश को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री राजकोट में एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे।
[ad_2]
Source link