Home Sports IND-PAK: ‘जय शाह ने ये सब टी20 वर्ल्ड कप से पहले क्यों कहा?’ शाहिद अफरीदी ने BCCI सचिव पर साधा निशाना

IND-PAK: ‘जय शाह ने ये सब टी20 वर्ल्ड कप से पहले क्यों कहा?’ शाहिद अफरीदी ने BCCI सचिव पर साधा निशाना

0
IND-PAK: ‘जय शाह ने ये सब टी20 वर्ल्ड कप से पहले क्यों कहा?’ शाहिद अफरीदी ने BCCI सचिव पर साधा निशाना

[ad_1]

Shahid Afridi on Jay Shah Statement: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने अगले साल होने वाले एशिया कप को न्यूट्रल वेन्यू पर कराने की बात कही है. ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करना चाहती है. अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने जय शाह के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि बीसीसीआई सचिव के पास अनुभव की कमी है. 

23 अक्टूबर को मेलबर्न में भिड़ंत

टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान 23 अक्टूबर को आमने-सामने होंगे. ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में यह वैश्विक टी20 टूर्नामेंट खेला जा रहा है. भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला मेलबर्न में होना है. इससे पहले बीसीसीआई सचिव जय शाह के बयान पर घमासान हो गया है. अगले साल होने वाले एशिया कप पर बीसीसीआई सचिव जय शाह के हालिया बयान की सीमा पार से आलोचना हो रही है. शाह को मंगलवार को मुंबई में बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक में दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से सचिव चुना गया है.

क्या बोले शाह?

जय शाह ने कहा है कि टीम इंडिया अगले साल एशिया कप के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगी. उन्होंने साथ ही सुझाव दिया कि इसे तटस्थ स्थान यानी किसी तीसरे देश में आयोजित किया जाएगा. शाह ने मीडिया से कहा, ‘एशिया कप 2023 एक तटस्थ स्थान पर होगा. मैं यह एसीसी अध्यक्ष के रूप में कह रहा हूं. हम (भारत) वहां नहीं जा सकते, वे यहां नहीं आ सकते. अतीत में भी, एशिया कप तटस्थ स्थान पर खेला गया है.’ इस बयान की पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने आलोचना की है. इतना ही नहीं, खबरें आ रही हैं कि पाकिस्तान अगले साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से हट सकता है. 

अफरीदी ने ट्विटर पर क्या लिखा?

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी उन कुछ क्रिकेटरों में शामिल हैं, जिन्होंने शाह के बयान पर अपनी राय रखी. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘जब पिछले 12 महीनों में दोनों पक्षों के बीच एक अच्छा संवाद स्थापित हो गई है, जिसने दोनों देशों में अच्छा फील-गुड फैक्टर पैदा किया तो बीसीसीआई सचिव  टी20 वर्ल्ड कप मैच की पूर्व संध्या पर यह बयान क्यों देंगे? यह भारत में क्रिकेट प्रशासन के अनुभव की उनकी कमी को दर्शाता है.’

2023 में ही होना है वनडे वर्ल्ड कप

खास बात है कि अगले साल वनडे वर्ल्ड कप भारत की मेजबानी में खेला जाना है तो वहीं एशिया कप पाकिस्तान मे खेलना तय हुआ था. ऐसे में दोनों ही टीमों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है. भारत और पाकिस्तान, दोनों ही टीमों ने पिछले काफी वक्त से एक-दूसरे के देशों का दौरा नहीं किया है.

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here