Home Sports India vs New Zealand: रोहित-कोहली के फॉर्म पर नजर, पाकिस्‍तान के खिलाफ मैच से पहले अंतिम मौका

India vs New Zealand: रोहित-कोहली के फॉर्म पर नजर, पाकिस्‍तान के खिलाफ मैच से पहले अंतिम मौका

0
India vs New Zealand: रोहित-कोहली के फॉर्म पर नजर, पाकिस्‍तान के खिलाफ मैच से पहले अंतिम मौका

[ad_1]

हाइलाइट्स

रोहित और कोहली अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं
राहुल और सूर्यकुमार यादव ने 2-2 अर्धशतकीय पारी खेली है

मेलबर्न. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टी20 वर्ल्‍ड कप के बड़े मुकाबले से पहले फॉर्म हासिल करना चाहेंगे. टीम इंडिया दूसरे वॉर्मअप मैच में कुछ देर बाद न्‍यूजीलैंड के खिलाफ (IND vs NZ) उतरेगी. यह दोनों ही टीमों का सुपर-12 से पहले अंतिम मुकाबला है. ऐसे में दोनों टीमों के पास यह तैयारी का अंतिम मौका भी है. रोहित और विराट कोहली अब तक ऑस्ट्रेलिया में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. टीम की बल्‍लेबाजी इन दोनों पर निर्भर करती है. टीम इंडिया पहले मैच में 23 अक्‍टूबर को पाकिस्‍तान के खिलाफ उतरेगी. दूसरी ओर केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव अच्‍छे फॉर्म में चल रहे हैं.

रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्मअप मैच में सिर्फ 14 रन ही बना सके थे. वहीं वॉर्मअप मैच में वेस्‍टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 रन बनाए थे. विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 रन की पारी खेली थी. वे वेस्‍टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों ही मैच में नहीं उतरे थे. ऐसे में दोनों खिलाड़ी आज कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे. हालांक‍ि कोहली ऑस्ट्रेलिया में टी20 इंटरनेशनल में सबसे अधि‍क रन बनाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज हैं.

राहुल और सूर्यकुमार फॉर्म में
केएल राहुल ने दौरे की बेहतरीन शुरुआत की है. वे अब तक 2 मैच में उतरे हैं और दोनों में अर्धशतकीय पारी खेली है. वेस्‍टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्‍होंने 55 गेंद पर 74 रन बनाए थे. 9 चौका और 2 छक्‍का लगाया था. हालांकि यह मैच टीम हार गई थी. उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 33 गेंद पर 57 रन बनाए. 6 चौका और 3 छक्‍का लगाया.

VIDEO: शाहीन अफरीदी की कातिलाना गेंदबाजी, भारत को चेतावनी दी, बल्‍लेबाज को घायल कर मैदान के बाहर भेजा

दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव  ने वेस्‍टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 35 गेंद पर 52 रन की आक्रामक पारी खेली थी. 3 चौका और 3 छक्‍का जड़ा था. दूसरे मैच में 33 गेंद पर 50 रन बनाए थे. वे इस समय टीम इंडिया के टी20 के नंबर-1 बल्‍लेबाज हैं. कई विशेषज्ञ उन्‍हें मौजूदा वर्ल्‍ड कप का सबसे अहम खिलाड़ी मान रहे हैं. बतौर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक भी अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे.

Tags: India vs new zealand, New Zealand, Rohit sharma, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here