Home Breaking News Snowfall: बर्फ की सफेद चादर से ढका हेमकुंड साहिब, बदरीनाथ-केदारनाथ में भी हुआ हिमपात, तस्वीरें

Snowfall: बर्फ की सफेद चादर से ढका हेमकुंड साहिब, बदरीनाथ-केदारनाथ में भी हुआ हिमपात, तस्वीरें

0
Snowfall: बर्फ की सफेद चादर से ढका हेमकुंड साहिब, बदरीनाथ-केदारनाथ में भी हुआ हिमपात, तस्वीरें

[ad_1]

केदारनाथ में बुधवार को दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहा और दोपहर बाद धाम में लगभग दो घंटे तक बर्फबारी हुई। देर शाम से यहां घने बादल छाए हुए हैं। वहीं बदरीनाथ की ऊंची चोटियों और हेमकुंड साहिब में भी बर्फबारी हुई।

Snowfall: यमुनोत्री में सीजन का पहला हिमपात, तीर्थयात्रियों ने बर्फबारी के बीच किए दर्शन, तस्वीरें

केदारनाथ में मौजूद डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि सुबह से अच्छी धूप खिली हुई थी लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम खराब होने लगा और दोपहर बाद दो घंटे बर्फबारी हुई। भले ही बर्फ जमी नहीं। उधर, तृतीय केदार तुंगनाथ में भी जमकर बर्फबारी हुई है, जिससे ठंड बढ़ गई है।

वहीं हेमकुंड साहिब चारों ओर से बर्फ से ढक गया है। 10 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट बंद हो गए थे। उसके बाद यहां चारों ओर सन्नाटा पसरा है। हेमकुंड की निचली चोटियां भी बर्फ से ढक गई हैं।

बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियां भी बर्फ से ढक चुकी हैं। बदरीनाथ धाम में सुबह और शाम को बर्फीली हवाएं चल रही हैं। इससे जनपद के निचले क्षेत्रों में भी ठंड पड़ने लगी है। वहीं, कमाऊं में पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग में हिमपात से मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड महसूस की गई। 

वहीं, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में आज हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना जताई है।

राजधानी और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना कम है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी और हल्की बारिश के चलते मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम के बदले मिजाज के चलते पारा गिरने लगा है। राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री दर्ज किया गया। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here