Home Sports T20 World Cup: इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, सबसे अधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज टूर्नामेंट से बाहर

T20 World Cup: इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, सबसे अधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज टूर्नामेंट से बाहर

0
T20 World Cup: इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, सबसे अधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज टूर्नामेंट से बाहर

[ad_1]

हाइलाइट्स

टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड को ओपनिंग मैच से पहले लगा बड़ा झटका
2022 में सबसे अधिक टी20 विकेट लेने वाला गेंदबाज टूर्नामेंट से बाहर

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप में अपने ओपनिंग मैच से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है. रीस टॉप्ली चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उन्हें दो दिन पहले पाकिस्तान के खिलाफ हुए वॉर्मअप मैच से पहले टखने में चोट लग गई थी. इसी वजह से वो वॉर्म अप मैच में नहीं खेले थे. टॉप्ली के अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार को होने वाले मैच से बाहर होने की पूरी आशंका थी. हालांकि, अब यह मीडिया रिपोर्ट्स आई है कि वो पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए. यह इंग्लैंड के लिए बड़ा नुकसान है.

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अब तक इस बाएं हाथ के पेसर टॉप्ली के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है. लेकिन, रिचर्ड ग्लीसन या टाइमल मिल्स में से किसी एक की टीम में एंट्री हो सकती है. टॉप्ली इस साल टी20 में इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने इस साल अब तक 16 मैच में 17 विकेट लिए हैं.

टॉप्ली को टखने में चोट लग गई थी
द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, रीस टॉप्ली वॉर्म का अप मैच से पहले फील्डिंग की प्रैक्टिस करते समय टखना चोटिल हो गया था. इसके बाद इंग्लैंड टीम ने उनके टखने का स्कैन कराया और इसकी रिपोर्ट ने इंग्लैंड की चिंता बढ़ा दी. क्योंकि टॉप्ली का टी20 विश्व कप का अभियान शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया. यह टॉप्ली का दूसरा टी20 विश्व कप था.

उन्होंने पिछला टी20 विश्व कप 2016 में खेला था. 28 साल का यह पेसर पीठ की चोट से लगातार जूझता रहा है. उन्हें चार बार स्ट्रेस फ्रैक्चर का सामना करना पड़ा है. लेकिन, 2022 में उन्होंने अच्छा कमबैक किया और इंग्लैंड के लिए टी20 में सबसे सफल गेंदबाज रहे.

T20 World Cup: सबसे अधिक रन और शतक, आखिर क्यों रोहित शर्मा में टी20 में इतने फिट और फिट?

‘टी20 वर्ल्ड कप जीतना दूर, क्या टॉप-4 में पहुंच पाएगा भारत…’ जानें कपिल देव ने क्यों कहा ऐसा

इससे पहले, टी20 विश्व कप से ठीक पहले जॉनी बेयरस्टो चोटिल हो गए थे. वहीं, जोफ्रा आर्चर भी चोट के कारण टी20 विश्व कप नहीं खेल रहे हैं. ऐसे में टॉप्ली की चोट ने इंग्लैंड टीम की चिंता बढ़ा दी है.

Tags: England, Reece Topley, T20 World Cup, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here