Home Sports T20 World Cup 2022: क्रेग एर्विन को हुई खतरनाक बीमारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से हुए बाहर

T20 World Cup 2022: क्रेग एर्विन को हुई खतरनाक बीमारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से हुए बाहर

0
T20 World Cup 2022: क्रेग एर्विन को हुई खतरनाक बीमारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से हुए बाहर

[ad_1]

हाइलाइट्स

क्रेग एर्विन को हुई खतरनाक बिमारी
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से हुए बाहर
जिम्बाब्वे के कप्तान हैं क्रेग एर्विन

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के फर्स्ट राउंड ग्रुप बी के एक बड़े मुकाबले में वेस्टइंडीज (West Indies) की भिड़ंत जिम्बाब्वे (Zimbabwe) से है. इस अहम मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग एर्विन (Craig Ervine) मैदान में नहीं उतरे हैं. जिम्बाब्वे क्रिकेट मीडिया द्वारा साझा की गई जानकारी मुताबिक कैप्टन एर्विन वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले से बाहर हो गए हैं. उन्हें मैच से पहले हल्के अस्थमा की शिकायत थी. यही वजह है कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मैच में शिरकत नहीं कर रहे हैं.

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के डॉक्टर सोलोमन मैडजोगो (Solomon Madzogo) का कहना है, ‘एर्विन को अस्थमा है. हमने उनके अंदर हल्के लक्षण देखने के बाद एहतियात के तौर पर आराम दिया है, ताकि उन्हें अगले मुकाबलों में शिरकत करने का मौका मिल सके.’

यह भी पढ़ें- T20 World Cup: इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, सबसे अधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज टूर्नामेंट से बाहर

वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले में एर्विन के बाहर होने के बाद रेजिस चकाब्वा (Regis Chakabva) को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है. चकाब्वा टीम के नियमित उपकप्तान हैं.

बात करें एर्विन के क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने जिम्बाब्वे के लिए 173 मैच खेलते हुए 186 पारियों में 5136 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके बल्ले से 18 मैच की 36 पारियों में 35.53 की औसत से 1208, वनडे में 105 मैच की 101 पारियों में 32.21 की औसत से 2899 और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 मैच खेलते हुए 49 पारियों में 22.37 की औसत से 1029 रन बनाए हैं.

Tags: Craig Ervine, Icc T20 world cup, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, West indies, Zimbabwe

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here