Home Sports Team India: टीम इंडिया में वापसी के लिए तैयार ये घातक खिलाड़ी, नाम सुनकर ही कांपते हैं विरोधी!

Team India: टीम इंडिया में वापसी के लिए तैयार ये घातक खिलाड़ी, नाम सुनकर ही कांपते हैं विरोधी!

0
Team India: टीम इंडिया में वापसी के लिए तैयार ये घातक खिलाड़ी, नाम सुनकर ही कांपते हैं विरोधी!

[ad_1]

Indian Team For T20 World Cup 2022: भारतीय टीम इस समय टी20 वर्ल्ड कप में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वार्म अप मैच में रोमांचक अंदाज में 6 रनों से जीत दर्ज की. इसी बीच टीम इंडिया के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. भारत का एक स्टार क्रिकेट फिट होकर टीम इंडिया में वापसी करने के लिए तैयार है. 

चोट से उबर ये खिलाड़ी 

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) चोटिल होकर टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो गए थे. इसके बाद वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैबिटेशन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. एशिया कप में भी वह सिर्फ दो मैच खेलने के बाद बाहर हो गए थे. पिछले महीने ही उनके घुटने की सफल सर्जरी हुई थी. अब उनको लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. वह चोट से उबर चुके हैं. 

Jadeja ने शेयर की ये वीडियो 

रवींद्र जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं. सर्जरी सफल होने के बाद रवींद्र जडेजा ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि सर्जरी सफल रही है. कई लोगों को सहयोग के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. BCCI, मेरे साथी, सहयोगी स्टाफ, फिजियो, डॉक्टर और फैंस. आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. 

भारत के लिए खेले तीनों ही फॉर्मेट 

रवींद्र जडेजा ने अपने दम पर भारतीय टीम को कई मैच जिताए हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए तीनों ही फॉर्मेट में क्रिकेट खेला है. वह अपनी कातिलाना गेंदबाजी और धाकड़ बल्लेबाजी में माहिर हैं. जडेजा ने भारत के लिए 60 टेस्ट मैच, 171 वनडे और 64 टी20 मैच खेले हैं. टेस्ट मैचों में उन्होंने टीम इंडिया के लिए 242 विकेट हासिल किए हैं. 

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here