Home Sports VIDEO: भारतीय फैन ने मोहम्मद रिजवान से की अजीब मांग, बल्लेबाज बोला- पेशावर आ जाओ

VIDEO: भारतीय फैन ने मोहम्मद रिजवान से की अजीब मांग, बल्लेबाज बोला- पेशावर आ जाओ

0
VIDEO: भारतीय फैन ने मोहम्मद रिजवान से की अजीब मांग, बल्लेबाज बोला- पेशावर आ जाओ

[ad_1]

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम रविवार (23 अक्टूबर) को चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ मैच के साथ अपने आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 अभियान की शुरुआत करने के लिए तैयार है. भारत बनाम पाकिस्तान हाईवोल्टेज मैच से आइकॉनिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. इस रोमांचक मुकाबले से पहले पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ब्रिस्बेन के गाबा प्रैक्टिस सेशन के दौरान मौजूद एक भारतीय क्रिकेट फैन्स के साथ बैंटर में शामिल हुए.

यह घटना मंगलवार (18 अक्टूबर) को पाकिस्तान के अभ्यास सत्र के दौरान हुई. भारतीय क्रिकेट टीम के एक समर्थक को यह पूछते हुए सुना गया कि क्या उन्हें रिजवान को गेंदबाजी करने का मौका मिल सकता है. यूट्यूब पर शेयर किए इस वीडियो में भारतीय फैन कहा रहा है, “मैं डालूं लेग-स्पिन?”

IND vs PAK: बारिश कर सकती है भारत-पाकिस्तान फैन्स का मजा किरकिरा? जानें 23 अक्टूबर के मौसम का हाल

रिजवान ने शुरू में फैन की इस बात का कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन फैन ने एक बार फिर से वही सवाल पूछा. इस बार मोहम्मद रिजवान चुप नहीं रहे हैं. विकेटकीपर-बल्लेबाज ने मुस्कुराते हुए मजाक में इस फैन के सवाल का जवाब दिया. उन्होंने कहा, ”पेशावर आ जाओ.” हालांकि, बातचीत यहीं नहीं रुकी और फैन ने आखिरकार खुलासा किया कि वह भारत से है.

बता दें कि भारत और पाकिस्तान दोनों वर्तमान में टी20 विश्व कप से पहले अपने अभ्यास मैचों के लिए ब्रिस्बेन में मौजूद हैं. भारत और पाकिस्तान को ग्रुप 2 में बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है. टी 20 विश्व कप में पाकिस्तान और भारत ने आखिरी बार अक्टूबर 2021 में एक-दूसरे का सामना किया था. इस मैच में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया को पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

पाकिस्तानी एंकर जैनब अब्बास ने लिया विराट का इंटरव्यू, फैन्स बोले- कोहली का बैड लक शुरू

पाकिस्तान के पेसर शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट झटके थे और भारत 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 151 रन बना सका था. जवाब में पाकिस्तान ने 13 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया था. टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान पहले अभ्यास मैच में इंग्लैंड के खिलाफ छह विकेट से हार झेल चुका है. वहीं, भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में जीत मिली थी.

Tags: India Vs Pakistan, Mohammad Rizwan, Off The Field, T20 World Cup, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here