[ad_1]
हाइलाइट्स
शाहीन अफरीदी ने 29 रन देकर 2 विकेट झटके
अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए बनाए 153 रन
नई दिल्ली. शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) ने चोट के बाद बेहतरीन वापसी की है. इस तरह से उन्होंने टीम इंडिया (Team India) को चेतावनी दे दी है. टी20 वर्ल्ड कप में (T20 World Cup 2022) भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 23 अक्टूबर को होना है. अफरीदी ने बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ नई गेंद से कमाल की गेंदबाजी की और पहले 4 ओवर में 2 विकेट लिए. वॉर्मअप मैच में अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 153 रन बनाए हैं. पाकिस्तान के लिए यह मैच अहम है. पहले वॉर्मअप मैच में उसे इंग्लैंड से हार मिली थी.
22 साल के युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी 3 महीने बाद चोट से वापसी कर रहे हैं. उन्होंने पहले ओवर की 5वीं गेंद पर रहमातुल्लाह गुरबज को एलबीडब्ल्यू किया. गुरबज इस दौरान चोटिल हो गए. उन्हें प्लेयर्स कंधे पर उठाकर बाहर ले गए. वे खाता तक नहीं खोल सके. अफरीदी ने अपने तीसरे ओवर में हजरातुल्लाह जाजाई को बोल्ड करके विरोधी टीम को अहम झटका दिया. उन्होंने 9 रन बनाए.
Shaheen Shah Afridi is back with his magic , toe crushing in swinging Yorker #ShaheenShahAfridi #naseem#PakvsAfg pic.twitter.com/aIaP8kmtKS
— Waqar Mahmood (@waqaruett) October 19, 2022
48 रन पर खोए 4 विकेट
अफगानिस्तान ने 48 रन पर 4 विकेट खो दिए थे. इब्राहिम जारदान ने 34 गेंद पर 35 रन बनाकर टीम को संभाला. उन्होंने 4 चौके लगाए. इसके बाद कप्तान मोहम्मद नबी और उस्मान गनी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करके स्कोर को 150 रन के पार पहुंचाया. नबी ने 37 गेंद पर नाबाद 51 रन बनाए. 5 चौका और एक छक्का लगाया. वहीं गनी 20 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट नहीं हुए. 5 चौका लगाया.
India vs New Zealand: भारत का दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड से, पंत और अक्षर पर रहेंगी नजर
हालांकि अफरीदी अंतिम 2 ओवर में विकेट नहीं ले सके. उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट झटका. पहले 2 ओवर में उन्होंने 4 ही रन दिए थे. तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने भी 34 रन देकर 2 विकेट झटके. शादाब खान और बाएं हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज को एक-एक विकेट मिला.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Afghanistan, Australia, India Vs Pakistan, Pakistan, Shaheen Afridi, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : October 19, 2022, 10:32 IST
[ad_2]
Source link