[ad_1]
हाइलाइट्स
ईशान किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जड़ा शतक
पारी के दौरान किशन ने जड़े पांच चौके और सात छक्के
ओडिशा की टीम को 20 ओवर में चाहिए 189 रन
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) टी20 विश्व कप (T20 World Cup) टीम का हिस्सा नहीं हैं. ईशान ने गुरुवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) में तूफानी पारी खेली. उन्होंने झारखंड की ओर से खेलते हुए इस मुकाबले में ओडिशा के गेंदबाजों को जमकर धोया और सेंचुरी ठोक डाली.
झारखंड टीम की ओर से ओपनिंग करने उतरे ईशान किशन ने 64 गेंदों में 102 रनों की उम्दा शतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और सात गगनचुंबी छक्के निकले. झारखंड क्रिकेट टीम ने ईशान की पारी के दम पर 20 ओवरों में 188 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया.
VIDEO: युएई की जीत पर जमकर नाचे डच खिलाड़ी, होटल रूम में मचाया गर्दा
ईशान किशन के साथ ओपनिंग करने आए पंकज कुमार शून्य पर आउट हो गए. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विराट सिंह ने 18 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा आयुष भारद्वाज ने चार और अनुकूल रॉय ने छह गेंदों में 15 रनों की पारी खेली.
ओडिशा की गेंदबाजी की बात करे तो तरानी सा ने जहां सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. वहीं राजेश मोहंती और सूर्यकांत प्रधान ने क्रमशः एक-एक विकेट चटकाए. ओडिशा की टीम को अब जीत के लिए 20 ओवर में 189 रनों की जरूरत है.
ईशान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली थी तूफानी पारी:
ईशान किशन का चयन भले ही टी20 विश्व कप के लिए नहीं हुआ हो. लेकिन वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा थे. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 93 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी. उन्होंने इस पारी के दौरान सात छक्के और चार चौके जड़े थे.
बात करें ईशान किशन के घरेलू क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने 78 फर्स्ट क्लास मैच में 2805 रन बनाए हैं. उन्होंने फर्स्ट क्लास मैच में पांच शतक जड़ा है. वही लिस्ट ‘ए’ मैचों में उन्होंने 82 इनिंग्स में 2816 रन बनाए हैं. लिस्ट ‘ए’ मैचों में उनके बल्ले से चार शतक निकले हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ishan kishan, Syed Mushtaq Ali T20 tournament, Syed Mushtaq Ali Trophy, Team india
FIRST PUBLISHED : October 20, 2022, 21:10 IST
[ad_2]
Source link