[ad_1]
हाइलाइट्स
श्रीलंका को हराने वाली नामीबिया की टीम हुई बाहर
यूएई को टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की पहली जीत मिली
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप (T20 world cup 2022) के सुपर-12 के मुकाबले 22 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं. अभी पहले राउंड के मुकाबले खेले रहे हैं. गुरुवार को श्रीलंका ने पहले राउंड के एक मैच में नीदरलैंड को हराया और सुपर-12 में जगह बनाई. ग्रुप-ए से नीदरलैंड की टीम भी अगले राउंड में पहुंचने में सफल रही. श्रीलंका को सुपर-12 में ग्रुप-1 में जगह मिली. यहां अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड पहले से हैं. ऐसे में इसे ग्रुप ऑफ डेथ कहा जा रहा है. सिर्फ 2 ही टीमें यहां से सेमीफाइनल में जा सकेंगी. ग्रुप की छठी टीम पर फैसला कल होगा. श्रीलंका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तो टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भी जीत चुके हैं.
श्रीलंका की टीम टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी थी. उसे पहले मैच में नामीबिया से बड़ी हार मिली थी. इसके बाद उसने यूएई और नीदरलैंड को हराया. दूसरी ओर नीदरलैंड ने नामीबिया और यूएई को शिकस्त दी. अब वह टीम इंडिया के साथ ग्रुप-2 में दमखम दिखाएगी. यूएई ने उलटफेर करते हुए गुरुवार को नामीबिया को 7 रन से हराकर उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. यह यूएई की टूर्नामेंट में पहली जीत भी है. यह ओवरऑल उसकी टी20 वर्ल्ड कप में पहली जीत भी है.
ऑस्ट्रेलिया जहां टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है. वहीं इंग्लैंड ने 2010 में जबकि श्रीलंक ने 2014 में खिताब जीता है. पहले राउंड के ग्रुप-बी की बात करें तो सभी 4 टीमों ने एक-एक मैच जीते हैं. स्कॉटलैंड पहले जबकि जिम्बाब्वे की टीम दूसरे नंबर पर है. वेस्टइंडीज तीसरे पर जबकि आयरलैंड की टीम सबसे निचले चौथे नंबर पर है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Australia, England, New Zealand, Sri lanka, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : October 20, 2022, 17:10 IST
[ad_2]
Source link