Home Sports मोहम्मद शमी के लिए BCCI को क्यों करना पड़ा लंबा इंतजार? जानें बोर्ड अध्यक्ष ने क्या कहा…

मोहम्मद शमी के लिए BCCI को क्यों करना पड़ा लंबा इंतजार? जानें बोर्ड अध्यक्ष ने क्या कहा…

0
मोहम्मद शमी के लिए BCCI को क्यों करना पड़ा लंबा इंतजार? जानें बोर्ड अध्यक्ष ने क्या कहा…

[ad_1]

हाइलाइट्स

टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप के लिए आस्ट्रेलिया रवाना होने से 3 दिन पहले बुमराह बाहर हो गए थे
मोहम्मद शमी उसी समय कोविड-19 से संक्रमित चल रहे थे, बीसीसीआई को इंतजार करना पड़ा
BCCI ने बुमराह की जगह शमी को टीम में शामिल किया, जिसके लिए आखिरी क्षणों तक रुकना पड़ा

बेंगलुरू. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के नए बॉस रोजर बिन्नी ने पद संभालने के साथ ही दो वादे किए थे, पहला खिलाड़ियों के चोटिल होने की समस्याओं से निपटना और दूसरा, घरेलू क्रिकेट के लिए पिचों को बेहतर बनाना. बिन्नी ने फिर से दोहराया है कि खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने की समस्या से निपटना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहाकि T20 विश्वकप से 10 दिन पहले जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने को आप नजरअंदाज नहीं कर सकते. ये टीम के लिए चिंता की बात होगी.

बता दें कि भारतीय टीम के आस्ट्रेलिया रवाना होने से तीन दिन पहले बुमराह टी20 विश्व कप से बाहर हो गए थे. वहीं, उनके रिप्लेसमेंट को लेकर चर्चा के बीच तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी उसी समय कोविड-19 से संक्रमित चल रहे थे. इसलिए BCCI को उन्हें बुमराह की जगह टीम में शामिल करने के लिए आखिरी क्षणों तक इंतजार करना पड़ा था. बिन्नी ने बीसीसीआई अध्यक्ष पद संभालने के बाद भी इस विषय को उठाया था.

वर्ल्डकप से 10 दिन पहले बुमराह के चोटिल होना चिंताजनक
बिन्नी ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सम्मान समारोह ने कहा, ‘‘हमें इस पर गौर करने की जरूरत है कि खिलाड़ी इतनी बुरी तरह चोटिल क्यों हो रहे हैं. केवल अभी नहीं बल्कि पिछले चार-पांच वर्षों से.’’

भारत के पास वर्ल्ड कप से पहले सिर्फ 2 मौके, टीम शमी की फिटनेस से लेकर इन बड़ी कमियों को कैसे करेगी दूर

VIDEO World Cup Tales: इंग्लैंड में पहली बार मना क्रिकेट वर्ल्ड कप का जश्न, भारत-ऑस्ट्रेलिया फिर फेल

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि हमारे पास अच्छे के ट्रेनर या कोच नहीं है. क्या खिलाड़ियों पर बहुत अधिक बोझ है या वह बहुत अधिक प्रारूपों में खेल रहे हैं. इसके लिए कुछ करना जरूरी है. यह मेरी प्राथमिकता है.’’ बिन्नी ने कहा, ‘‘आप विश्वकप से 10 दिन पहले बुमराह के चोटिल होने को नजरअंदाज नहीं कर सकते और फिर कौन उनकी जगह लेगा. इससे निपटना महत्वपूर्ण है.’’

घरेलू टूर्नामेंट के लिए बेहतर विकेट तैयार करेंगे: बिन्नी
बीसीसीआई अध्यक्ष ने रणजी ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंट के लिए बेहतर विकेट तैयार करने के महत्व पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा, ‘‘पिचें अभी तेज गेंदबाजों के अनुकूल नहीं है. हमें आधारभूत ढांचे पर भी काम करना होगा.’’ भारतीय क्रिकेटरों की तर्ज पर घरेलू क्रिकेटरों को केंद्रीय अनुबंध देने के संबंध में बिन्नी ने कहा, ‘‘घरेलू क्रिकेटरों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और उन्हें अच्छी सुविधाएं मिल रहे हैं. मुझे नहीं लगता कि अभी इसकी (केंद्रीय अनुबंध) जरूरत है.’’

बता दें कि बीसीसीआई के नए बॉस बिन्नी ने पद संभालते ही सबसे पहले दो सुधार करने का ऐलान किया था, पहला खिलाड़ियों की इंजरी की समस्या को दूर करना और दूसरा घरेलू क्रिकेट के लिए बेहतर विकेट तैयार करना है.

Tags: BCCI, Jasprit Bumrah, Roger Binny, T20 World Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here