Home Breaking News Gujarat: विदेश में खूब हो रही ‘मिशन लाइफ’ की चर्चा, पीएम बोले- जलवायु परिवर्तन केवल सरकार से जुड़ा मामला नहीं

Gujarat: विदेश में खूब हो रही ‘मिशन लाइफ’ की चर्चा, पीएम बोले- जलवायु परिवर्तन केवल सरकार से जुड़ा मामला नहीं

0

[ad_1]

मिशन लाइफ की लॉन्चिंग पर पीएम मोदी का संबोधन

– फोटो : [email protected] india

ख़बर सुनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान केवड़िया के एकतानगर में उन्होंने  संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की। मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में ‘मिशन लाइफ’(लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट) अभियान की शुरुआत की। इस मिशन का उद्देश्य त्रिस्तरीय रणनीति को लागू करके जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का मुकाबला करना है। इस मौके पर विदेश मंत्री एस जयशंकर और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। मिशन लाइफ की लॉन्चिंग होते ही कई अन्य देशों के नेता अब संदेश भेज रहे हैं। आइए जानते हैं किसने क्या कहा? 

जलवायु परिवर्तन सिर्फ सरकार से जुड़ा मामला नहीं: पीएम मोदी
वहीं इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात भारत के उन राज्यों में से एक है जिसने सबसे पहले रिन्यूएबल एनर्जी और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काफी पहले कदम उठाने शुरू किए थे। जलवायु परिवर्तन को लेकर ऐसी धारणा बनाई है जैसे वह नीति से जुड़ा मामला है। जैसे ही हम इसे नीति से जोड़कर देखते हैं तो जाने अंजाने में हम मान लेते हैं कि इस पर सरकार ही कुछ करेगी।

जलवायु परिवर्तन लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर रहे: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारे ग्लेशियर पिघल रहे हैं, समुद्रों का जलस्तर बढ़ रहा है, हमारी नदियां सूख रही हैं, मौसम अनिश्चित हो रहे हैं। यह बदलाव लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहे हैं कि जलवायु परिवर्तन को सिर्फ नीति के भरोसे नहीं छोड़ सकते। लोग महसूस कर रहे हैं कि उनकी इस धरती के लिए जिम्मेदारी है।

 ‘लाइफ मिशन’ लॉन्चिंग पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने रखी अपनी बात
‘लाइफ मिशन’ लॉन्चिंग के मौके पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि व्यक्ति और समुदाय हमारे ग्रह और हमारे सामूहिक भविष्य की रक्षा के समाधान का हिस्सा हो सकते हैं और होना चाहिए। G20 देशों का वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन का 80% हिस्सा है, लेकिन यह वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 80% का भी प्रतिनिधित्व करता है। संसाधनों के रूप में संयुक्त G20, उनके पास प्रकृति के खिलाफ युद्ध को समाप्त करने और हमें स्थायी जीवन की दिशा में स्थापित करने की शक्ति है।  विकसित देशों को भारत जैसे देशों को सार्थक वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करना चाहिए। हमें एक नवीकरणीय क्रांति लाने की जरूरत है और इस पर भारत के साथ काम करने की उम्मीद है।

कोई भी देश अकेले वैश्विक चुनौतियों का समाधान नहीं कर सकता: इमैनुएल मैक्रों
मिशन लाइफ के शुभारंभ पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने वीडियो संदेश भेजा। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब हमारी दुनिया भू-राजनीतिक तनावों के अधीन है, हमें सहयोग चुनना होगा क्योंकि कोई भी देश अकेले वैश्विक चुनौतियों का समाधान नहीं कर सकता है, विशेष रूप से जलवायु परिवर्तन का। उन्होंने कहा कि फ्रांस इस पहल को सफल बनाने के लिए भारत के साथ काम करने के लिए तत्पर है, जिसमें अगले साल जी20 की भारतीय अध्यक्षता के परिप्रेक्ष्य में शामिल हैं।

हम पीएम मोदी के आभारी: एस्टोनिया की PM काजा कलास
मिशन लाइफ की लॉन्चिंग के मौके पर एस्टोनिया की PM काजा कलास ने वीडियो संदेश में कहा कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सामूहिक प्रतिक्रिया की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक मजबूत है। मिशन लाइफ को लॉन्च करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ उनके नेतृत्व के लिए हम PM मोदी के आभारी हैं। 

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here