Home Sports IND vs Pak: भारत-पाकिस्तान का मैच खराब कर सकती है बारिश, मेलबर्न से सामने आया बड़ा अपडेट

IND vs Pak: भारत-पाकिस्तान का मैच खराब कर सकती है बारिश, मेलबर्न से सामने आया बड़ा अपडेट

0
IND vs Pak: भारत-पाकिस्तान का मैच खराब कर सकती है बारिश, मेलबर्न से सामने आया बड़ा अपडेट

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को खेला जाएगा
सुपर 12 के इस महामुकाबले पर बारिश का साया बना हुआ है
मेलबर्न मौसम विज्ञान केंद्र ने मैच पर बड़ा अपडेट दिया है

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को खेला जाने वाला टी20 विश्व कप सुपर 12 के महामुकाबले पर बारिश का साया बना हुआ है. मेलबर्न मौसम विज्ञान केंद्र ने बड़ा अपडेट दिया है. केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार मैच वाले दिन बारिश होने के 80 से 90 फीसदी संभावना है. यह खबर करोड़ों क्रिकेट फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है, जो बहुप्रतीक्षित मैच देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में रविवार (23 अक्टूबर) को खेला जाएगा.

भारत-पाकिस्तान प्रतिद्वंद्विता को देखते हुए वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले से ही यह मैच सुर्खियां बटोर रहा है. हालांकि, वीकेंड के अंत में मौसम की भविष्यवाणी के अनुसार, बारिश खेल खराब कर सकती है.

भारत-पाकिस्तान VS बारिश

ऑस्ट्रेलियाई सरकार के मौसम विज्ञान ब्यूरो के अनुसार, मैच वाले दिन बारिश की संभावना 90% है, उस दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान 14 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. पूर्वानुमान वर्तमान में चार से 10 मिलीमीटर बारिश होने की भविष्यवाणी की है, पूरे मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. दोपहर और शाम से बारिश की बहुत अधिक (95 प्रतिशत) संभावना है. मैच स्थानीय समयानुसार शाम सात बजे से शुरू होना है.

मौसम विभाग के अनुसार, रात के दौरान बारिश की संभावना 100 फीसदी तक है, दक्षिण-पूर्वी हवाएं 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही हैं.

मोहम्मद शमी के लिए BCCI को क्यों करना पड़ा लंबा इंतजार? जानें बोर्ड अध्यक्ष ने क्या कहा…

रोजर बिन्नी का पाकिस्तान दौरे को लेकर आया बड़ा बयान, क्या टीम इंडिया खेलेगी एशिया कप?

बारिश की वजह से रदद हुआ भारत न्यूजीलैंड वाॅर्म अप मैच

टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में ही खराब मौसम चर्चा का विषय रहा है, 19 अक्टूबर को सभी तीन अभ्यास मैच बारिश की वजह से प्रभावित हुए. बांग्लादेश-दक्षिण अफ्रीका और भारत-न्यूजीलैंड के बीच वाॅर्म अप मैच में एक गेंद भी नहीं फेंकी जा सकी. जबकि अफगानिस्तान-पाकिस्तान खेल को बिना किसी परिणाम के निलंबित करना पड़ा था. हालांकि अभी तक ग्रुप स्टेज के मैच प्रभावित नहीं हुए हैं.

एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पहले सुपर 12 मैच में भी साथ-साथ बारिश का असर हो सकता है. मौसम विज्ञान ब्यूरो के अनुसार, 22 अक्टूबर को सिडनी में बारिश की 90% संभावना है, साथ ही तेज आंधी की भी संभावना है.

Tags: India pakistan, India Vs Pakistan, Rohit sharma, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here