[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक टक्कर की उम्मीद
भारत का दूसरा वॉर्मअप मैच बारिश की भेंट चढ़ा
मोहम्मद शमी से टीम इंडिया को है उम्मीदें
नई दिल्ली. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में चिर – प्रतिद्वंदी पाकिस्तान (India vs Pakistan) से रविवार (23 अक्टूबर) को भिड़ेगी. यह मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेला जाएगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला प्रैक्टिस मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. ब्रिस्बेन में लगातार बारिश की वजह से मैच में टॉस भी नहीं हो सका. भारत को पाकिस्तान से भिड़ने से पहले ब्रिस्बने में दो वॉर्मअप मैच खेलने थे. पहले ऑफिशियल वॉर्मअप मैच में टीम इंडिया ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी.
टीम इंडिया गुरुवार (20 अक्टूबर) को ब्रिस्बेन से मेलबर्न के लिए रवाना होगी. मेलबर्न में भी बारिश की उम्मीद है. भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले में बारिश खलल डाल सकती है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना वाला दूसरा वॉर्मअप मैच मूसलाधार बारिश की वजह से बुधवार को बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया. इससे पहले इसी मैदान पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान का आखिरी वॉर्मअप मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ गया.
यह भी पढ़ें:वर्ल्ड कप जीते 11 साल और ICC ट्रॉफी 9 साल से नहीं हुई नसीब, क्या टीम इंडिया इस बार कर पाएगी कमाल?
टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ किस बल्ले से खेलेंगे बाबर आजम, जानिए कैसे करते हैं इसका चुनाव?
भारत ने वॉर्मअप मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया
इससे पहले भारत ने अपने पहले ऑफिशियल वॉर्मअप मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हराया था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में केएल राहुल ने 57 रन की पारी खेली थी जबकि सूर्यकुमार यादव ने 50 रन का योगदान दिया था. राहुल और सूर्यकुमार के अर्धशतकों के दम पर भारत ने 7 विकेट पर 186 रन बनाए थे. कप्तान एरॉन फिंच के 54 गेंदों पर खेली गई 76 रन की तूफानी पारी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा.
चोटिल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमरह की जगह टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल किए गए अनुभवी पेसर मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की थी. उन्होंने एक ओवर में 4 रन देकर 3 विकेट चटकाए.
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय स्क्वॉड : रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुडा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी.
ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड: एरॉन फिंच (कप्तान), मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क और एडम जाम्पा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Aaron Finch, India Vs Pakistan, Rohit sharma, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india
FIRST PUBLISHED : October 20, 2022, 06:16 IST
[ad_2]
Source link