[ad_1]
हाइलाइट्स
जावेद ने पाक खिलाड़ियों को भारतीय गेंदबाजों को हल्के में न लेने की सलाह दी
पाकिस्तान ने पिछले साल टी20 विश्व कप में भारत को 10 विकेट से हराया था
टी20 विश्व कप 2022 में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 23 अक्टूबर को
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2022 (T20 World Cup 2022) में भारतीय टीम अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ने के लिए तैयार है. दोनों ही टीमें अभियान की शुरुआत एक दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरते हुए करेंगी. यह हाईवोल्टेज मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. मैच से पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर आकिब जावेद (Aaqib Javed) ने अपने खिलाड़ियों को चेतावनी दी है कि वह भारतीय टीम (Team India) के गेंदबाजों को हल्के में न लें.
Pak Tv द्वारा शेयर किए गए यूट्यूब वीडियो में आकिब जावेद ने कहा, ‘बुमराह का बाहर होना टीम इंडिया के लिए एक बड़ा नुकसान है, लेकिन उससे ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा. मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद सिराज अच्छे सीम गेंदबाज हैं. इसलिए पाकिस्तान को मुश्किलें आ सकती हैं. उनके लिए रन बनाना आसान नहीं होगा. शमी बहुत अच्छे गेंदबाज हैं. खासकर जब पिच में थोड़ी मदद हो. ऐसी परिस्थितियों में मोहम्मद सिराज भी अच्छा करते हैं. जबकि भुवनेश्वर कुमार सीम कराने में सर्वश्रेष्ठ हैं.’
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा चौके जमाने वाले बल्लेबाजों मे 3 भारतीय, देखें पूरी लिस्ट
जावेद ने आगे कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया में अभी क्रिकेट सीजन की शुरुआत हुई है. पिचें थोड़ी नरम होंगी. यदि आप लेंथ और स्विंग पर फोकस रखेंगे तो गेंदबाजों को इससे अधिक मदद मिलेगी. शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ का सामना करना भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती भरा होगा.’
बता दें कि पिछले साल टी20 विश्व कप में पाकिस्तान ने भारतीय टीम को 10 विकेट से हराया था. उस मैच में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने भारत के शुरुआती तीन बल्लेबाजों रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली को पवेलियन भेजा था. इस साल भी वह टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकते हैं. भारत 23 अक्टूबर को पिछले साल पाकिस्तान से मिली हार का बदला जरूर लेना चाहेगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Aaqib Javed, Bhuvneshwar kumar, Mohammad Shami, Naseem Shah, Shaheen Afridi, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : October 20, 2022, 18:03 IST
[ad_2]
Source link