[ad_1]
नई दिल्ली. टीम इंडिया के धाकड़ सलामी बल्लेबाज रहे वीरेन्द्र सहवाग गुरुवार को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उनके क्रिकेट साथी रहे युवराज सिंह ने भी अनोखे अंदाज में उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. इन दोनों ही पूर्व खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के लिए कई मैच साथ खेले हैं.
युवराज ने सहवाग को बर्थ विश करते हुए ट्वीट में लिखा, “जब भी ‘मुल्तान के सुल्तान’ ने मैदान में कदम रखा तो हर विपक्ष टीम ने गाना गाया! ‘बापू सेहत के लिए तू तो हानिकारक है…’ जन्मदिन की शुभकामनाएं वीरेन्द्र सहवाग! शेर की दहाड़ और वीरू के वार का कोई मुकाबला नहीं! ढेर सारा प्यार भाई.”
The song every opposition sang when the सुल्तान of मुलतान stepped on to the field!
Happy Birthday @virendersehwag! Sher ki dahaad aur Viru ke vaar ka koi muqabla nahi!
Lots of love brother ❤️ pic.twitter.com/hFIJnd9i98
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) October 20, 2022
सहवाग के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 104 टेस्ट मैचों में कुल 8586 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 23 शतक भी निकले. सहवाग ने एकदिवसीय मुकाबलों में भी 15 शतकों की बदौलत 8273 रन बनाए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Off The Field, Virender sehwag, Yuvraj singh
FIRST PUBLISHED : October 20, 2022, 11:56 IST
[ad_2]
Source link