Home Sports VIDEO: रोहित शर्मा ने बनाया स्टार बल्लेबाज का मजाक, कहा- हर एयरपोर्ट पर खिंचवाता रहता है फोटो

VIDEO: रोहित शर्मा ने बनाया स्टार बल्लेबाज का मजाक, कहा- हर एयरपोर्ट पर खिंचवाता रहता है फोटो

0
VIDEO: रोहित शर्मा ने बनाया स्टार बल्लेबाज का मजाक, कहा- हर एयरपोर्ट पर खिंचवाता रहता है फोटो

[ad_1]

हाइलाइट्स

कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
वीडियो में कप्तान टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की टांग खिचाई कर रहे हैं
आईसीसी ने उनका ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें सूर्या जोर के ठहाके लगा रहे हैं

नई दिल्ली. टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होना 23 अक्टूबर को खेलेगी. इस मैच को टीम इंडिया ने जमकर तैयारी की है. कप्तान रोहित शर्मा की नजरें भी अब इस सबसे चर्चित मुकाबले पर होंगी. इस बीच कप्तान रोहित और टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में एक अलग ही कॉन्फिडेंस में नजर आ रही है, खिलाड़ियों ने मैच से पहले अपनी कमियों पर काम किया है.

टीम अलग-अलग शहरों में वाॅर्म अप मैच खेल रही है, इस दौरान खिलाड़ी एक-दूसरे की टांग खिंचाई भी कर रहे हैं. कप्तान रोहित शर्मा का ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें वह अपनी टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का मजाक बनाते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान टीम के अन्य साथी खिलाड़ी भी मौजूद थे और वह सब भी इन पलों को एंज्वाय कर रहे हैं.

ICC ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट शेयर किया है. इसमें रोहित शर्मा टीम के सामने कहते हैं- मैं अब उस खिलाड़ी का फोन पास कर रहा हूं, जिसके पास हर एयरपोर्ट पर अपनी फोटो है. फिर वह उनका मजाक उड़ाते हुए वैसे ही पोज बनाते हैं, जैसे सूर्यकुमार फोटो के दौरान करते हैं.

rohit sharma surya kumar yadav3

कप्तान की बात पर सूर्या भी जोर से हंसने लगे. (ICC Instagram)

कप्तान के पोज पर जोर से हंसे सूर्या
रोहित जब सूर्यकुमार की नकल कर रहे थे, तब साथ में खड़े खिलाड़ी भी हंसते नजर आए. सूर्यकुमार ने भी इस पर कुछ नहीं कहा, वह भी जोर से ठहाके लगे लगे. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है- किस भारतीय खिलाड़ी की हर एयरपोर्ट पर फोटो होती है? कप्तान रोहित शर्मा ने किया खुलासा. कप्तान के पोज पर सूर्या जोरदार तरीके से हंसने लगे हैं. असल में, सूर्या इसी अंदाज में एयरपोर्ट में फोटो क्लिक करवाते हैं.

IND vs Pak: भारत-पाकिस्तान का मैच खराब कर सकती है बारिश, मेलबर्न से सामने आया बड़ा अपडेट

रोजर बिन्नी का पाकिस्तान दौरे को लेकर आया बड़ा बयान, क्या टीम इंडिया खेलेगी एशिया कप?

वीडियो में दिख रहा है कि युजवेंद्र चहल, अश्विन समेत बाकी खिलाड़ी भी इस मौका का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं. सूर्यकुमार यादव पर अब सभी की नजरें रहेंगी, जब टी20 वर्ल्ड कप में वह बल्लेबाजी करने उतरेंगे.

23 अक्टूबर को महामुकाबला
भारत और पाकिस्तान की टीमें 23 अक्टूबर को मेलबर्न में आमने-सामने होंगी. एशिया कप में हाल में ये दोनों टीम भिड़ी थीं, तब भारत ने लीग चरण में जीत दर्ज की तो वहीं सुपर-4 राउंड में पाकिस्तान ने बाजी मारी. पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में ही पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया था. अब टीम इंडिया के पास हिसाब बराबर करने का मौका है.

Tags: Ashwin, Funny story, Funny video, Rohit sharma, Suryakumar Yadav, T20 World Cup, T20 World Cup 2022



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here