[ad_1]
सिडनी. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 के मुकाबले का शनिवार से आगाज हो रहा है, जहां गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया कप्तान एरॉन फिंच की अगुवाई में केन विलियमसन की न्यूजीलैंड से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भिड़ने को तैयार है. बतौर सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच को पिछले कुछ समय से बायें हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ थोड़ा जूझना पड़ रहा है और उन्होंने स्वीकार किया कि शनिवार को ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ यह दिलचस्प मुकाबला होगा.
उन्होंने कहा, ‘ट्रेंट अविश्वसनीय गेंदबाज है. उसे अब 10 या 12 साल हो चुके हैं. जब आप पारी का आगाज करते हो तो आपको अंतत: किसी की गेंद पर आउट होना होता है. वह मुझे आउट कर रहा है, इसमें कोई शक नहीं.’ फिंच ने कहा, ‘मुझे अब भी लगता है कि मेरे पास अब भी मजबूत रणनीति है. मुझे लगता है कि इसमें कुछ तकनीकी चीज है जो मैं बायें हाथ तेज गेंदबाज के खिलाफ कर सकता है, इससे मदद मिल सकती है.’
World Cup Tales: वेस्टइंडीज ने 32 साल बाद दिखाया दम और मात खा गई माही-सेना
ऑस्ट्रेलिया का घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड है, लेकिन फिंच ने कहा कि बीते प्रदर्शन की कोई अहमियत नहीं है. फिंच ने कहा, ‘उनका पिछले पांच या छह विश्व कप में रिकॉर्ड अविश्वसनीय रहा है. उनकी टीम शानदार है जिसमें अनुभव और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है. उनके पास अंतिम 11 या पूरे 15 खिलाड़ियों तक विश्व स्तरीय प्रतिभा मौजूद है.’
ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में जोश इंगलिस की जगह कैमरून ग्रीन को टीम में स्थान दिया है. ग्रीन ने भारत में टी20 श्रृंखला में दो अर्धशतक समेत 200 की स्ट्राइक रेट से रन बनाये थे. इंगलिस (27 साल) को न्यू साउथ वेल्स क्लब में गोल्फ खेलते हुए एक दुर्घटना में हाथ में चोट लग गई थी.
आईसीसी ने 20 अक्टूबर को एक बयान में कहा था, ‘आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2022 की इवेंट तकनीकी समिति ने ऑस्ट्रेलियाई टीम में जोश इंगलिस की जगह कैमरन ग्रीन को शामिल करने को मंजूरी दे दी.’ इसमें कहा गया, ‘सात टी20 खेल चुके ग्रीन को इंगलिस के दाहिने हाथ में चोट लगने के बाद चुना गया.’
(इनपुट भाषा से भी)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Aaron Finch, Australia, New Zealand, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Trent Boult
FIRST PUBLISHED : October 21, 2022, 21:10 IST
[ad_2]
Source link