[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
ख़बर सुनें
विस्तार
जम्मू कश्मीर में आरक्षण को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रदेश में 15 वर्गों को दिवाली का विशेष तोहफा दिया है। उपराज्यपाल सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर आरक्षण अधिनियम, 2004 के तहत 15 नए वर्गों को सामाजिक जाति सूची में शामिल करने को लेकर अधिसूचना जारी की है। बता दें, जम्मू-कश्मीर सरकार के आरक्षण नियमों के तहत, सरकारी नौकरियों में सामाजिक जातियों को चार प्रतिशत आरक्षण है।
किन्हें किया गया है सूची में शामिल
सूची में वाघे (चोपन), घिरथ/भटी/चांग समुदाय, जाट समुदाय, सैनी समुदाय, मरकबान/पोनीवाला, सोची समुदाय, ईसाई बिरादरी (हिंदू वाल्मीकि से परिवर्तित), सुनार/स्वर्णकार, तेली (हिंदू तेली सहित और पहले से मौजूद मुस्लिम तेली), पेरना/कौरो (कौरव), बोजरू/डेकाउंट/दुबदाबे ब्राह्मण, गोर्कन, गोरखा, पश्चिमी पाकिस्तानी शरणार्थी (एससी को छोड़कर) और आचार्य को शामिल किया गया है।
[ad_2]
Source link