Home Sports IRE vs WI T20 World Cup LIVE SCORE: विंडीज की बल्लेबाजी शुरू, चार्ल्स- मायर्स की जोड़ी क्रीज पर उतरी

IRE vs WI T20 World Cup LIVE SCORE: विंडीज की बल्लेबाजी शुरू, चार्ल्स- मायर्स की जोड़ी क्रीज पर उतरी

0
IRE vs WI T20 World Cup LIVE SCORE: विंडीज की बल्लेबाजी शुरू, चार्ल्स- मायर्स की जोड़ी क्रीज पर उतरी

[ad_1]

नई दिल्ली. आयरलैंड और दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज (Ireland vs West Indies) की क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप राउंड वन के ग्रुप बी मुकाबले में आज भिड़ रही हैं. दोनों टीमें दो-दो मुकाबले खेल चुकी हैं. दोनों को एक एक मुकाबले जीत चुकी हैं. इस ग्रुप में चारों टीमों के दो दो अंक हैं. लेकिन बेहतरन नेट रनरेट के आधार पर स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे क्रमश: पहले और दूसरे नंबर पर हैं.  वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. विंडीज की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है.

विंडीज ग्रुप बी में तीसरे और आयरलैंड चौथे स्थान पर है. इस ग्रुप से कौन सी दो टीमें सुपर 12 के लिए क्वालीफाई करेंगी, आज फैसला हो जाएगा. दिन के दूसरे मैच में जिम्बाब्वे और स्क्वॉटलैड आमने सामने होंगी. इससे पहले ग्रुप ए से श्रीलंका और नीदरलैड की टीमें सुपर 12 के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं.

निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज की टीम ने अपना पहला मैच हारने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए दूसरे मैच में शानदार जीत दर्ज की. विंडीज को पहले मैच में स्कॉटलैंड ने हराकर बड़ा उलटफेर किया था. विंडीज ने पहला मैच गंवाने के बाद दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को 31 रन से मात देकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी.

विंडीज और आयरलैंड (WI v IRE) के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है. एंड्रयू बालबिर्नी (Andrew Balbirnie) की कप्तानी में आयरलैंड की टीम इस समय बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. टी20 विश्व कप में 22 अक्टूबर से सुपर 12 के मुकाबले खेले जाएंगे. राउंड वन में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इनमें से चार टीमें सुपर 12 में पहुंचेंगी.

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन: काइल मेयर्स, जॉन्सन चार्ल्स, इविन लुइस, शामराह ब्रूक्स, निकोलस पूरन (कप्तान, विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, ओडियन स्मिथ, अकील हुसैन, अल्जारी जोसफ, ओबेद मैकॉय.

आयरलैंड की संभावित इलेवन: पॉल स्टर्लिंग, एंडी बालबिर्नी, लोरकन टकर, हैरी टैक्टर, गारेथ डेलानी, कुर्तिस कैंफर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क एडेर, सिमी सिंह, जोश लिटिल, बैरी मैक्कार्थी.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here