[ad_1]
हाइलाइट्स
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चोटिल खिलाड़ी जमीन पर लेटा हुआ है
पाकिस्तान और भारत के बीच रविवार को मुकाबला खेला जाएगा
सिर पर चोट लगने के बाद बल्लेबाज को अस्पताल ले जाया गया है
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप (T20 World Cup) से पहले तगड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार बल्लेबाज शान मसूद (Shan Masood) को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) में नेट सेशन के दौरान सिर में चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया है. मसूद के सिर के दायीं साइड में चोट मोहम्मद नवाज के शॉट से लगी.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को भारत के खिलाफ खेलेगी. शान मसूद पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे. पाकिस्तान की टीम में मसूद की प्रतिस्पर्धा फखर जमां से है. फखर भी हाल में चोट से उबरकर टीम में लौटे हैं. दोनों खिलाड़ी तीसरे नंबर के दावेदार हैं.
धनश्री वर्मा पर चढ़ा T20 World Cup का खुमार… पति युजवेंद्र चहल को चीयर करने पहुंचीं ऑस्ट्रेलिया
Update:
قومی کھلاڑی شان مسعود کو پریکٹس کے دوران شدید تیز گیند لگی اور گیند شان مسعود کے منہ پر لگی… پی سی بی میڈیکل پینل شان مسعود کا مکمل معائنہ کررہا ہے
Get well soon bro @shani_official#PakistanCricket #PAKvIND #ShanMasood pic.twitter.com/jm064UWlPR— Qadir Khawaja (@iamqadirkhawaja) October 21, 2022
शान मसूद का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शान मसूद चोट लगने के बाद जमीन पर लेटे हुए हैं. उन्हें चारों ओर से टीम के साथ खिलाड़ियों ने घेर रखा है. टीम का मेडिकल स्टाफ उन्हें प्राथमिक उपचार देने में लगा हुआ है. हालांकि बाद में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया ताकि उनकी चोट का पता चल सके कि कितनी गंभीर है.
शान मसूद ने 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं
33 वर्षीय शान मसूद ने 12 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 220 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 125 का रहा है. मशूद ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक दो अर्धशतक लगाए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India Vs Pakistan, Pakistan, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : October 21, 2022, 11:18 IST
[ad_2]
Source link