[ad_1]
नई दिल्ली. आईसीसी टी 20 विश्व कप 2022 सुपर 12 राउंड कुछ ही घंटों में शुरू होने वाला है. पूरी क्रिकेट बिरादरी 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में आगामी भारत बनाम पाकिस्तान खेल को लेकर काफी उत्साहित है. ‘मेन इन ब्लू’ मैदान पर आ चुका है और खिलाड़ी नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी पूरा ध्यान लगाकर प्रैक्टिस कर रहे हैं. विराट प्रैक्टिस में इतने ज्यादा तल्लीन हैं कि उन्हें फैन्स का डिस्टर्ब करना भी पसंद नहीं आ रहा है. ऐसे में प्रैक्टिस के दौरान फैन्स के तंग करने पर विराट कोहली ने उन्हें चेतावनी भी दे डाली है.
दरअसल, विराट कोहली नेट्स में अपना थ्रो-डाउन सत्र कर रहे थे और एक प्रशंसक नेट्स के पीछे से “स्टेडियम से बाहर” चिल्लाया. 33 साल के खिलाड़ी को फैन का इस तरह से चिल्लाना अच्छा नहीं लगा और उन्होंने तुरंत को फैन को अभ्यास के दौरान ना बोलने या चिल्लाने की चेतावनी दी, क्योंकि इससे उनका ध्यान भंग हो गया था. विराट कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
इस वीडियो में में विराट कोहली फैन्स से कह रहे हैं, ”यार प्रैक्टिस के टाइम में बोलो मत, डिस्ट्रेक्शन होता है.” विराट कोहली की चेतावनी के बाद फैन को बोलते हुए सुना जा सकता है, ”जब रिलेक्स होंगे तब बोलेंगे. किंग के लिए तो बोलेंगे ही. किंग है वो.”
During the practice Virat Kohli calmly said something like this to the fans .@imVkohli 👑 pic.twitter.com/3X5LnNTQsV
— Hemant Singh (@Hemant18327) October 20, 2022
एशिया कप 2022 के दौरान फॉर्म में लौटे विराट कोहली आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं. कोहली ने पिछले मुकाबलों में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार परफॉर्म किया है और वह टूर्नामेंट में फिर से रन बनाने की कोशिश करेंगे. एशिया कप के दौरान विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक जड़ा था. वह एशिया कप में लौटी अपनी फॉर्म को बनाए रखना चाहेंगे.
एशिया कप के बाद से विराट कोहली ने जब भी बल्लेबाजी की शानदार नजर आए हैं. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया में उनका बल्ला रन बरसाने के लिए बेताब होगा. इस साल भारत को एक सफल अभियान चलाने के लिए कोहली की बड़ी भूमिका होगी और उन्होंने बड़े मौकों पर आगे बढ़कर खेल दिखाया है. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने के बाद उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की संभावना है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India Vs Pakistan, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : October 21, 2022, 15:16 IST
[ad_2]
Source link