Home Sports AUS vs NZ: डेवोन कॉनवे बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’, लेकिन इस विस्फोटक बल्लेबाज को बताया असली हीरो

AUS vs NZ: डेवोन कॉनवे बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’, लेकिन इस विस्फोटक बल्लेबाज को बताया असली हीरो

0
AUS vs NZ: डेवोन कॉनवे बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’, लेकिन इस विस्फोटक बल्लेबाज को बताया असली हीरो

[ad_1]

हाइलाइट्स

डेवोन कॉनवे बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
फिन एलेन को बताया मैच का असली हीरो
न्यूजीलैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली जीत

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड को टी20 विश्व कप के शुरूआती मैच में ऑस्ट्रेलिया पर बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (Devon Conway) (58 गेंद में नाबाद 92 रन) ने इसका श्रेय सलामी बल्लेबाजी के जोड़ीदार फिन एलेन (Finn Allen) की आक्रामक पारी को दिया. एलेन ने पारी के शुरूआती ओवरों में पैक कमिंस, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की दिग्गज तिकड़ी के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाकर 16 गेंद में 42 रन की आतिशी पारी खेली, जिससे टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 200 रन बनाये.

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 111 रन पर आउट हो गयी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी सरजमीं पर किसी भी प्रारूप में 2011 के बाद यह न्यूजीलैंड की पहली जीत है. उन्होंने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हमें पता है कि वे तीनों बड़े गेंदबाज है. उनकी तिकड़ी शानदार है. मुझे फिन (एलेन) को (इस जीत का) काफी श्रेय देना होगा, जिस तरह से उसने बल्लेबाजी की उससे उनकी गेंदबाजी दबाव में आ गयी. इससे मुझे क्रीज पर समय बिताने का मौका मिला.’

यह भी पढ़ें- IND vs PAK मैच का मजा होगा दुगना, फैंस सिनेमाघरों में ले सकते हैं लाइव मजा

कोनवे ने कहा, ‘टी20 क्रिकेट में अगर आप गेंदबाज को दबाव में ला देते है तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की वह कितना अनुभवी या बेहतरीन गेंदबाज है.’ कोनवे और एलेन ने मात्र 25 गेंद में 56 रन की साझेदारी कर टीम को आक्रामक शुरुआत दिलायी.

उन्होंने कहा, ‘हाँ, हर साझेदारी अपने आप में अनोखी होती है. फिन गेंद को बेहद को आसानी से बाउंड्री के पार पहुंचा रहा था. मुझे पता है कि वह आसानी से बड़े शॉट खेलता है.’

Tags: Australia, Australia vs New Zealand, Devon Conway, Icc T20 world cup, New Zealand, T20 World Cup, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here