Home Sports AUS vs NZ World Cup Weather Report: ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मैच में क्या बारिश बनेगी विलेन? कैसा रहेगा मौसम, जानिए

AUS vs NZ World Cup Weather Report: ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मैच में क्या बारिश बनेगी विलेन? कैसा रहेगा मौसम, जानिए

0
AUS vs NZ World Cup Weather Report: ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मैच में क्या बारिश बनेगी विलेन? कैसा रहेगा मौसम, जानिए

[ad_1]

हाइलाइट्स

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें सिडनी में भिड़ेंगी
दोनों टीमों के बीच पिछले साल फाइनल मुकाबला खेला गया था
कीवी टीम पिछली हार का हिसाब बराबर करने उतरेगी

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (AUS vs NZ) के बीच मुकाबले से टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) सुपर 12 के मुकाबले शनिवार (22 अक्टूबर) से शुरू हो जाएंगे. यह मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर खेला जाएगा. इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. सिडनी के मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भारी बारिश का पूर्वानुमान है. ऐसे मैच का मजा किरकिरा हो सकता है.

ऑस्ट्रेलिया टीम अपना खिताब बचाने के लिए उतरेगी. सिडनी मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार शाम को 80 प्रतिशत तक बारिश का अनुमान है. दोपहर के बाद और शाम को 90 प्रतिशत तक बारिश की उम्मीद है. इसके अलावा बिजली चमकने और तूफान आने की संभावना जताई गई है. यही नहीं भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले जाने वाले मुकाबले पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है. रविवार को भी दिन में बारिश का पूर्वानुमान 90 प्रतिशत तक जताई गई है.

यह भी पढ़ें:IND vs PAK world cup 2022 Head to Head: भारत Vs पाकिस्तान मुकाबले में कौन किसपर भारी, किसके हाथ लगेगी बाजी?

AUS vs NZ Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया- न्यूजीलैंड में दिखेगा पिछले साल का एक्शन रिप्ले? ऐसे उठाएं मैच का लुत्फ

ग्रुप स्टेज पर रिजर्व डे नहीं
यदि संभव होगा तो मुकाबले 5-5 ओवर के भी कराए जा सकते हैं. टी20 विश्व कप ग्रुप मुकाबलों में रिजर्व डे नहीं रखा गया है. हालांकि रिजर्व डे सेमीफाइनल और फाइनल में है. दूसरी ओर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियसमन का कहना है कि उनकी टीम 20 ओवर के हिसाब से अपनी तैयारी कर रही है.

‘हमें सिर्फ इंतजार करना होगा’
केन विलियमसन ने मैच की पूर्व संध्या पर प्लेइंग इलेवन का पत्ता नहीं खोला. उन्होंने मौसम का हवाला देते हुए कहा ‘हमने पिच को भी नहीं देखा है. इसे आज सुबह कवर किया गया था. हम अभी तक अपने प्लेइंग इलेवन की पुष्टि नहीं करेंगे, क्योंकि अगर यह कम ओवर का मैच होता है, तो कई बदलाव की संभावना होगी. इसलिए हमें सिर्फ इंतजार करना होगा.’

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड (New Zealand T20 World Cup Squad): डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), फिन एलेन, मार्टिन गप्टिल, केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, डेरिल मिचेल.

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड (Australia T20 World Cup Squad): एरॉन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जांपा, जोश हेजलवुड, स्टीव स्मिथ, केन रिचडर्सन, एश्टन एगर, कैमरुन ग्रीन.

Tags: Aaron Finch, Australia vs New Zealand, Kane williamson, T20 World Cup, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here