[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत और पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप में 6 बार आमना सामना हुआ है
भारत ने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को लगातार 5 बार शिकस्त दी है
भारत और पाकिस्तान की टीमें रविवार (23 अक्टूबर) को भिड़ेंगी
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत रविवार (23 अक्टूबर) को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान (India vs Pakistan T20 World Cup) के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड से करेगी. दोनों टीमें जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाती हुई नजर आएंगी. वैसे भी भारत और पाकिस्तान का जब मुकाबला होता है तो, उसमें रोमांच अपने चरम पर होता है. इस बहुतप्रतिक्षित मुकाबले को लेकर दोनों देशों के फैंस में गजब का उत्साह है.
भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप (India vs Pakistan T20 World Cup Head to Head) आंकड़ों पर नजर डालें तो, भारतीय क्रिकेट टीम का पलड़ा भारी है. दोनों टीमें टी20 विश्व कप में अभी तक कुल 6 बार आमने सामने हुई हैं, जहां टीम इंडिया ने पांच बार बाजी मारी है वहीं पाकिस्तान को एक मुकाबले में जीत नसीब हुई है. भारतीय क्रिकेट टीम को पिछले साल विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी में यूएई में आयोजित टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ हार मिली थी. अब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुआई वाली टीम इंडिया उस हार का हिसाब बराबर करने को बेताब है.
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ‘जंग’ के लिए मेलबर्न में शुरू तैयारी, मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट
टी20 विश्व कप में भारत के मुकाबले.
भारत ने 2007 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को 2 बार हराया
टी20 विश्व कप का आयोजन साल 2007 से हो रहा है. भारत और पाकिस्तान की टीमें इस टूर्नामेंट के पहले एडिशन में दो बार भिड़ी थीं, जहां दोनों में टीम इंडिया विजयी रही थी. उस समय भारत की टीम 14 सितंबर को ग्रुप स्टेज में पहली बार पाकिस्तान से भिड़ी थी. टीम इंडिया बॉलआउट में आसानी से जीत दर्ज करने में सफल रही थी. इसके बाद दोनों का आमना सामना फाइनल में हुआ जहां भारत ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में 24 सितंबर को पाकिस्तान को 5 रन से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया.
टीम इंडिया ने 2012, 2014 और 2016 में पाक को दी पटखनी
साल 2012 के टी20 विश्व कप में फिर दोनों का आमना सामना हुआ. सुपर 8 के मुकाबले में भारत ने आठ विकेट से पाकिस्तान को पस्त किया. यह टी20 वर्ल्ड कप में भारत की तीसरी जीत थी. 2014 के टी20 विश्व कप में फिर भारत और पाकिस्तान का आमना सामना हुआ जहां टीम इंडिया 7 विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही. यह भारत की पाकिस्तान पर लगातार चौथी जीत थी. साल 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस पर टकराई थीं जहां भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर जीत का ‘पंच’ लगाया था. इसके बाद 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पाकिस्तान पर जीत का सिलसिला टूट गया. पाकिस्तान ने दुबई में खेले गए ग्रुप मुकाबले में भारत को 10 विकेट से हरा दिया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IND vs PAK, India Vs Pakistan, Rohit sharma, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : October 22, 2022, 05:55 IST
[ad_2]
Source link