[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत और पाकिस्तान की टीमें रविवार को मेलबर्न में टकराएंगी
दिनेश कार्तिक बतौर फिनिशर अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे हैं
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवल में किसे मिलेगा मौका ?
नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान की टीमें टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में रविवार (23 अक्टूबर) को भिड़ेंगी. इस हाइवोल्टेज मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन तैयार कर कर लिया है. युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के फैंस के लिए यह अच्छी खबर नहीं हो सकती, क्योंकि पाकिस्तान (India vs Pakistan) के खिलाफ मुकाबले में पंत की जगह अनुभवी विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को तरजीह मिलने की उम्मीद है.
कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले में दिनेश कार्तिक को फिनिशर की भूमिका में देखना चाहते हैं. सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान के खिलाफ दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का प्लेइंग इलेवन में शामिल होना तय है. वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दो वॉर्म मैचो में ऋषभ पंत कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे.
यह भी पढ़ें:IND vs PAK world cup 2022 Head to Head: भारत Vs पाकिस्तान मुकाबले में कौन किसपर भारी, किसके हाथ लगेगी बाजी?
ऋषभ पंत ने दोनों मैचों में 9-9 रन बनाए थे. इसके बाद मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ऑफिशियल वॉर्मअप मैच में उन्हें बाहर कर दिया गया था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिनेश कार्तिक को मौका मिला था. भारतीय टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाने वाला वॉर्मअप मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. ऐसे में पंत को खुद को साबित करने का मौका नहीं मिल सका. हालांकि इस दौरान कार्तिक का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा. कार्तिक ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो 19 और 10 का स्कोर किया था वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 रन की पारी खेली.
दिनेश कार्तिक ने 181 गेंदों पर बनाए 273 रन
दिनेश कार्तिक ने इस साल 2022 में 19 पारियों में 181 गेंदों का सामना करते हुए कुल 273 रन बटोरे हैं. वहीं पंत की बात करें तो, उन्होंने 17 पारियों में 338 रन जुटाए हैं. कार्तिक ने इस दौरान बतौर फिनिशर अपनी उपयोगिता साबित की है और 150 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. जबकि पंत ने 5वें नंबर पर 136 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं जो टीम मैनेजमेंट को पसंद नहीं है.
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन/युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी/हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Dinesh karthik, India Vs Pakistan, Rishabh Pant, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : October 22, 2022, 08:40 IST
[ad_2]
Source link