Home Breaking News PM Modi Ayodhya Visit Live: आज श्रीराम का राजतिलक करेंगे पीएम, रामनगरी में दीपोत्सव पर बनेगा विश्व रिकॉर्ड

PM Modi Ayodhya Visit Live: आज श्रीराम का राजतिलक करेंगे पीएम, रामनगरी में दीपोत्सव पर बनेगा विश्व रिकॉर्ड

0
PM Modi Ayodhya Visit Live: आज श्रीराम का राजतिलक करेंगे पीएम, रामनगरी में दीपोत्सव पर बनेगा विश्व रिकॉर्ड

[ad_1]

03:56 AM, 23-Oct-2022

राज्यपाल-मुख्यमंत्री अयोध्या पहुंचे, लिया तैयारियों का जायजा

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री अयोध्या के रामकथा पार्क पहुंचे जहां उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी अयोध्या पहुंच चुके हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी पहुंच गए हैं।

03:52 PM, 23-Oct-2022

विश्व रिकॉर्ड की तैयारी, 15 लाख दीप प्रज्ज्वलित होते ही मंत्रमुग्ध होगी दुनिया

अयोध्या रविवार को राम की पैड़ी पर 15 लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। इसके लिए गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम मौजूद रहेगी। रिकॉर्ड बनाने के लिए 15 लाख दीपकों को 5 मिनट तक लगातार जलना जरूरी है। साथ ही सभी दीपकों को 40 मिनट के अंदर जलाना होगा।

03:48 PM, 23-Oct-2022

अभूतपूर्व, दिव्य-भव्य होगा दीपोत्सव, पहली बार आठ देशों की रामलीला

अयोध्या में यह पहला अवसर है जब विश्व के आठ देशों की रामलीला का मंचन होगा। देश-विदेश के 1800 से अधिक लोक कलाकार दीपोत्सव का वैभव बढ़ाएंगे।

03:43 PM, 23-Oct-2022

आज 5001 बत्ती की महाआरती करेंगे प्रधानमंत्री

पीएम मोदी रामनगरी में 3 घंटे 20 मिनट तक रहेंगे। इस दौरान वे रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे। राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। 6.10 बजे भगवान श्रीराम के स्वरूप का राज्याभिषेक करेंगे। इसके बाद सरयू तट पर आरती में सम्मिलित होंगे और फिर राम की पैड़ी पर दीपोत्सव में शामिल होंगे।

03:39 PM, 23-Oct-2022

सरयू पुल पर 20 मिनट तक ग्रीन आतिशबाजी

अबकी सरयू पुल पर करीब 20 मिनट तक पटाखों की आतिशबाजी होगी। पीएम, सीएम सरयू तट पर बने मंच से इसे निहारेंगे। पुल व घाटों को फूलों व झालरों से सजाया गया है।

03:30 PM, 23-Oct-2022

दीपोत्सव इस बार नया कीर्तिमान

अयोध्या का छठा दीपोत्सव इस बार नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। पहली बार प्रधानमंत्री मोदी इसका साक्षी बनेंगे तो 15 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर विश्व रिकॉर्ड बनाने की भी तैयारी है। कई देशों के राजदूतों के साथ 10 हजार लोग इसका गवाह बनेंगे। राजतिलक के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पों की वर्षा होगी। श्रीराम की स्तुति गूंजेगी।

03:17 PM, 23-Oct-2022

PM Modi Ayodhya Visit Live: आज श्रीराम का राजतिलक करेंगे पीएम, रामनगरी में दीपोत्सव पर बनेगा विश्व रिकॉर्ड

पूरी अयोध्या राममय हो गई है। दीपोत्सव की अद्भुत छटा बिखर रही है। रामकथा पार्कको राजभवन की तरह सजाया गया है। रविवार शाम जब यहां पुष्पक विमान रूपी हेलिकॉप्टर से माता सीता व तीनों भाइयों के साथ भगवान श्रीराम उतरेंगें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद श्रीराम का राज्याभिषेक होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महर्षि वशिष्ठ की भूमिका में उनका राजतिलक कर आरती उतारेंगे।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here