Home Sports T20 WC 2022: रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच को आखिर क्यों छोड़ा भगवान भरोसे? जानिए क्या है वजह

T20 WC 2022: रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच को आखिर क्यों छोड़ा भगवान भरोसे? जानिए क्या है वजह

0
T20 WC 2022: रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच को आखिर क्यों छोड़ा भगवान भरोसे? जानिए क्या है वजह

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत-पाक मैच से पहले रोहित शर्मा ने टीम की संभावनाओं पर की चर्चा.
टीम इंडिया 23 अक्टूबर को वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच खेलेगी.

नई दिल्ली. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एंड कंपनी 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ (India vs Pakistan) हाई वोल्टेज मुकाबले में उतरने के लिए तैयार है. आज (22 अक्टूबर) भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भारत-पाक के बीच मैच को लेकर चर्चा की है. इसके अलावा उन्होंने वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में टीम की संभावनाओं पर भी बात की. पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद से पाकिस्तान की टीम को भारत पर हावी होते देखा गया है.

पाकिस्तान ने 2021 में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया को 10 विकेट से शिकस्त दी थी. जिसका खामियाजा भारतीय टीम को टूर्नामेंट से बाहर होकर भुगतना पड़ा था. वहीं, पूर्व कप्तान विराट कोहली और हेड कोच रवि शास्त्री को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. एशिया कप के दौरान भी बाबर आजम एंड कंपनी ने टीम इंडिया को अहम मुकाबले में मात दी. लेकिन वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने साफ कर दिया है कि टीम इंडिया टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार है. 23 अक्टूबर को भारत-पाक मैच को रोहित ने भगवान के हाथों में छोड़ दिया है.

भारत-पाक मैच पर बारिश का साया

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला मतलब रोमांच का तीसरा डोज, फैंस इस मैच का काफी पहले से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मेलबर्न में होने वाले इस मैच के लिए पहले ही सभी टिकट बिक चुके हैं. वहीं, अब खबर है कि इस हाई वोल्टेज मुकाबले पर बारिश का साया है. यदि यह मैच बारिश के कारण रद्द होता है तो दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट दिया जाएगा. यही वजह है कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच को भगवान के हाथों में छोड़ दिया है.

रोहित शर्मा ने बुमराह की गैरमौजूदगी में भी विरोधी टीमों की चिंता को बढ़ाया, शमी को लेकर दिया अपडेट

हमारी टीम हर तरह से तैयार रहेगी- रोहित शर्मा

हिटमैन ने अपने बयान में कहा, ‘मेलबर्न में मौसम अच्छा नहीं है. जैसी भी स्थिति होगी हमारी टीम उसके लिए तैयार रहेगी. हमारी प्लेइंग इलेवन पूरी तरह तैयार है. प्लेइंग इलेवन को लेकर मेरा माइंड क्लियर है. कल क्या होगा वो भगवान के हाथों में है, पूरा मैच खेलने का मौका मिले तो अच्छा होगा. मैं वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी कर रहा हूं यह मेरे लिए बड़ी बात है. भारत के लिए हर मैच खेलना बड़ी बात होती है.’

Tags: India Vs Pakistan, Rohit sharma, T20 World Cup 2022, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here