[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत-पाक मैच से पहले रोहित शर्मा ने शमी को लेकर दिया अपडेट.
भारतीय टीम वर्ल्ड कप की शुरुआत 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी.
नई दिल्ली. भारतीय टीम 23 अक्टूबर को मेलबर्न के मैदान में पाकिस्तान के खिलाफ (India vs Pakistan) हाई वोल्टेज मुकाबला खेलेगी. यह मुकाबला रोमांच के तीसरे डोज के समान हो सकता है. इस मैच से पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के एक बयान ने विरोधी टीमों की चिंता को बढ़ा दिया है. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी भारत के लिए चिंता का विषय बना हुआ था. लेकिन मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में साबित कर चुके हैं कि वह टीम में बुमराह की कमी खलने नहीं देंगे.
मोहम्मद शमी को वर्ल्ड कप टीम में शामिल होने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. वर्ल्ड कप से कुछ ही दिन पहले वह कोरोना की चपेट में आ गए. लेकिन टूर्नामेंट के महज एक दिन पहले शमी की रिपोर्ट निगेटिव आई और उन्हें बुमराह के प्रतिस्थापन के रूप में टीम के साथ जुड़ गए. उसके बाद शमी ने 17 अक्टूबर को एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को तारे दिखा दिए. कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से छह दिन पहले ही अपने 11 खिलाड़ियों को चुन लिया था. लेकिन तब तक कप्तान ने शमी को गेंदबाजी करते नहीं देखा था. वहीं, अब हिटमैन ने तेज गेंदबाज को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.
शमी टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह तैयार हैं- रोहित शर्मा
भारतीय कप्तान ने कहा, ‘मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप में गेंदबाजी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. कोरोना के बाद उन्होंने वापसी की है और अब वह पूरी तरह से फिट हैं. हम सभी को ऑस्ट्रेलिया के टाइम जोन और मौसम के साथ घुलने-मिलने का पर्याप्त समय मिला है. हमने 35 पिछले मैचों में काफी कोशिश की है लेकिन अब हमारी टीम वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह से तैयार है.’

टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से 15-20 दिन पहले ऑस्ट्रेलिया क्यों गई थी टीम? रोहित शर्मा ने बताया
भारत-पाक मैच के लिए हर तरह से तैयार हैं रोहित
भारत और पाकिस्तान का मैच 23 अक्टूबर को मेलबर्न में होना है. इस मुकाबले पर बारिश का साया बना हुआ है. मौसम विभाग की माने तो सुबह और शाम बारिश की संभावना है. रोहित शर्मा ने मेलबर्न के मौसम को लेकर कहा, ‘वहां के मौसम पर कंट्रोल नहीं है जैसी भी स्थिति होगी उसके लिए हम तैयार रहेंगे.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India Vs Pakistan, Mohammad Shami, Rohit sharma, T20 World Cup 2022, Team india
FIRST PUBLISHED : October 22, 2022, 10:10 IST
[ad_2]
Source link