[ad_1]
हाइलाइट्स
इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप का आगाज जीत के साथ किया.
पहले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ मुश्किल जीत दर्ज की
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के सामने गजब जुझारू प्रदर्शन किया. अफगानिस्तान ने बल्लेबाजी में नाकाम रहने के बाद गेंदबाजी में दम दिखाते हुए 113 रन के लक्ष्य को हासिल करने में पसीना बहाने पर इंग्लैंड को मजबूर किया. अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सैम कुर्रन के 5 विकेट के आगे महज 112 रन ही बना पाई. जवाब में 18.1 ओवर में इंग्लैंड ने 5 विकेट गंवाकर जीत का लक्ष्य हासिल किया.
आसान लक्ष्य को अफगानिस्तान ने बनाया मुश्किल
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए जब 112 रन पर अफगानिस्तान को ढेर किया तो मैच लक्ष्य आसान लग रहा था. जब अफगानिस्तान ने गेंदबाजी शुरू कि तो मामला अलग नजर आया. इंग्लिश टीम के कप्तान जोस बटलर के रूप में पहला झटका लगा. इसके बाद एलेक्स हेल्स भी अपना विकेट गंवा बैठे. फजलहक फारूकी ने इंग्लिश कप्तान को 18 रन पर जबकि फरीद अहमद ने हेल्स को 19 रन पर वापस भेजा. इसके बाद दो बेन स्टोक्स और फिर डाविड मलान को वापस जाने पर मजबूर किया. 5 विकेट गंवाने के बाद 18.1 ओवर में मोइन अली और लियाम लिविंग्स्टोन ने टीम को जीत तक पहुंचाया .
अफगानिस्तान ने कसी हुई गेंदबाजी से 113 रन के लक्ष्य को भी मुश्किल बना दिया. फजलहक फारूकी, फरीद अहमद, मुजीब उर रहमान, राशिद खान और मोहम्मद नबी सभी ने विकेट चटकाए.
इंग्लैंड ने घातक गेंदबाजी
अफगानिस्तान की टीम के बल्लेबाज इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में बुरी तरह से फ्लॉप रहे. आधी टीम को सैम कुर्रन ने अकेले ही निपटा दिया और इतिहास के पन्ने में नाम दर्ज कराया. इब्राहिम जादरान और उसमान घनी अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. जादरान ने 32 और घनी ने 30 रन बनाए. सैम ने 3.4 ओवर की गेंदबाजी में 10 रन देकर 5 विकेट चटकाए. बेन स्टोक्स और मार्क वुड ने 2-2 जबकि क्रिस वोक्स ने 1 विकेट अपने नाम किया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ben stokes, Jos Buttler, Moeen ali, Rashid khan, Sam Curran, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : October 22, 2022, 19:42 IST
[ad_2]
Source link