Home Sports T20 World Cup 2022: सुरेश रैना ने बताया, कौन सा भारतीय गेंदबाज लेगा पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का विकेट

T20 World Cup 2022: सुरेश रैना ने बताया, कौन सा भारतीय गेंदबाज लेगा पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का विकेट

0
T20 World Cup 2022: सुरेश रैना ने बताया, कौन सा भारतीय गेंदबाज लेगा पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का विकेट

[ad_1]

हाइलाइट्स

टी20 विश्व कप में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ होना है
23 अक्टूबर रविवार को दोनों टीमें मेलबर्न में आमने सामने होंगी

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी. रविवार 23 अक्टूबर को दोनों टीमें मेलबर्न में आमने-सामने होंगी. इस मैच से पहले हर तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का विकेट कौन सा भारतीय गेंदबाज चटकाएगा, इसको लेकर भविष्यवाणी की है.

क्विंट से बात करते हुए रैना ने कहा, “हम यकीनन इस मुकाबले को जीतने जा रहे हैं. आपको टूर्नामेंट को जिंदा रखने के लिए पहले मैच में जीत हासिल करने की जरूरत होती है और एक लय बनानी होती है. हमारे पास एक बहुत ही अच्छी टीम है, टीम में काफी अच्छे तेज गेंदबाज हैं और बल्लेबाज जो खेल का रुख बदलने जानते हैं.”

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पिछले कुछ महीनों में बेहद आक्रामक खेल दिखाया है. ओपनिंग में आकर ताबड़तोड़ शॉट लगाते हुए रोहित विरोधी टीम के गेंदबाजों के हौसले तोड़ते हैं. इसके बाद मिडिल आर्डर में सूर्यकुमार यादव जमकर तूफानी अंदाज में रन बनाते हैं. इस विश्व कप में स्ट्राइक रेट के मामले में इस बल्लेबाज से खतरनाक कोई नहीं.

सूर्यकुमार और रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में जिस इरादे के साथ उतरते हैं वो कमाल है. आपके पास टीम में विराट कोहली भी हैं जो काफी अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे हैं. मेरे लिए तो इस टीम में सबसे अहम खिलाड़ी हार्दिक पांड्या होने वाले हैं. उनके साथ मैं अर्शदीप सिंह को भी रखना चाहूंगा. अर्शदीप सिंह ही वो गेंदबाज हैं जो मुझे लगता है कि बाबर आजम का विकेट चटकाने वाले हैं.

Tags: Arshdeep Singh, Babar Azam, India Vs Pakistan, Rohit sharma, Suresh raina, Suryakumar Yadav, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here