[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को टी20 विश्व कप का मैच खेला जाना है
विराट कोहली ने इस मैच से पहले कई अहम बातें बताई
सूर्यकुमार के साथ रिश्ते और मैदान पर साझेदारी को लेकर भी खुलासा किया
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम में सूर्यकुमार यादव ने अपनी अलग पहचान बनाई है. विराट कोहली के साथ उनकी साझेदारी देखते ही बनती है. टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर की जान विराट और सूर्या के बीच कैसे रिश्ते हैं इस बात को लेकर खुद पूर्व कप्तान ने खुलासा किया. कोहली ने बताया कि सूर्या के मैदान पर आते ही कैसे वह अपनी भूमिका बदल लेते हैं.
भारत को आईसीसी टी20 विश्व कप की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करनी है. टीम इंडिया को आक्रामक शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल पर है तो वहीं मिडिल ऑर्डर में पूर्व कप्तान विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने का काम करते हैं. पाकिस्तान के खिलाफ भी टीम इसी रणनीति के साथ उतरेगी.
विराट ने स्टार स्पोर्ट्स के बात करते हुए बताया, “सूर्यकुमार यादव के साथ जब मैदान पर बल्लेबाजी करने का मौका मिलता है तो यह बहुत ही कमाल का अनुभव होता है. वह बल्लेबाज करते वक्त काफी मजा करते हैं क्योंकि उनके पास वो काबिलियत और हुनर है. आपसे वह बस यही पूछते हैं कि गेंद बल्ले पर कैसे आ रही है, सिर्फ दो तीन गेंद ही वह देखते हैं और फिर अनुमान लगाते हैं इसके बाद शुरू हो जाते हैं.”
“जब हमारे बीच साझेदारी होती है तो उनका कहना होता है कि मैं चांस लूंगा और चाहते हैं कि मैं उनके साथ बस मैदान पर यूं ही खेलता रहूं. इसी वजह से मैं एक अलग भूमिका अदा करता हूं जब कभी भी उनके साथ मैदान पर बल्लेबाजी करता हूं. मैं इस चीज का बहुत ज्यादा आनंद उठाता हूं क्योंकि जो हम दोनों करते हैं, यह काम करता है और टीम को इससे काफी ज्यादा फायदा मिलता है.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India Vs Pakistan, Rohit sharma, Suryakumar Yadav, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : October 22, 2022, 21:36 IST
[ad_2]
Source link