Home Sports VIDEO: क्रिस वोक्स के सामने रॉकेट की तरह आ रही थी गेंद, कुछ यूं दुनिया को हैरान करते हुए पकड़ लिया कैच

VIDEO: क्रिस वोक्स के सामने रॉकेट की तरह आ रही थी गेंद, कुछ यूं दुनिया को हैरान करते हुए पकड़ लिया कैच

0
VIDEO: क्रिस वोक्स के सामने रॉकेट की तरह आ रही थी गेंद, कुछ यूं दुनिया को हैरान करते हुए पकड़ लिया कैच

[ad_1]

हाइलाइट्स

वोक्स के सामने रॉकेट की तरह आ रही थी गेंद
कैच पकड़ते हुए सबको किया हैरान
इंग्लैंड को पांच विकेट से मिली जीत

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के मुख्य मुकाबले शुरू हो गए हैं. सुपर-12 चरण का दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान और इंग्लैंड (Afghanistan vs England) के बीच पर्थ में खेला गया. इस लो स्कोरिंग मुकाबले में इंग्लिश टीम को 11 गेंद शेष रहते पांच विकेट से बड़ी जीत मिली. मैच के दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जबर्दस्त लय में नजर आए. टीम के के लिए जहां सैम कर्रन ने पांच विकेट चटकाए. वहीं बेन स्टोक्स और मार्क वुड ने क्रमशः दो-दो और क्रिस वोक्स ने एक सफलता प्राप्त की.

मैच के दौरान क्रिस वोक्स (Chris Woakes) ने मुजीब उर रहमान (Mujeeb Ur Rahman) को जिस तरह से आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया, उसे देख वहां उपस्थित कर कोई दंग रह गया. इंग्लिश टीम के लिए 19वां ओवर वोक्स डाल रहे थे. वोक्स के इस ओवर की दूसरी गेंद मुजीब उर रहमान खेलने के लिए तैयार थे. क्रिस वोक्स के गेंद छोड़ते ही रहमान ने एक जोरदार पंच किया. लेकिन यहां अपनी तरफ तेजी से आ रही गेंद को वोक्स ने एक हाथ से पकड़ते हुए सबको हैरान होने पर मजबूर कर दिया.

यह भी पढ़ें- ‘बच के रहना रे बाबा बच के’: IND v PAK भिड़ंत से पहले अफरीदी, रिजवान और बाबर ने दिखाए तेवर, VIDEO

अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड मुकाबले में जिसने भी यह कैच देखा एक पल के लिए वह अवाक् रह गया. होता भी क्यों नहीं. एक तेज गेंदबाज को गेंदबाजी के बाद अचानक से उसके ही दिशा में आ रही गेंद को पकड़ना लगभग नामुमकिन होता है. लेकिन यहां वोक्स ने खुद को संभालते हुए रहमान का कैच लपककर सबको हैरान कर दिया.

बात करें इस मुकाबले के बारे में तो अफगानिस्तान ने पर्थ में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम के सामने 112 रन बनाए थे. वहीं 113 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के हालात कुछ खास नहीं रहे. विपक्षी टीम को इस लक्ष्य को प्राप्त करने में 18.1 ओवरों का सामना करना पड़ा. इस दौरान उनके पांच अहम विकेट भी गिर गए.

Tags: Afghanistan, Chris Woakes, England, Icc T20 world cup, Mujeeb Ur Rahman, T20 World Cup, T20 World Cup 2022



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here