[ad_1]
टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराकर भारत ने क्रिकेट प्रेमियों को दीवाली तोहफा दे दिया। इस जीत के हीरो रहे विराट कोहली और गेंदबाज और स्विंग के उस्ताद अर्शदीप सिंह। एशिया कप की कड़वी यादों को भुलाते रविवार को अर्शदीप ने पाकिस्तान के तीन विकेट चटकाकर न सिर्फ भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई बल्कि उन ट्रोलर्स को भी जवाब दे दिया जिन्होंने उन्हें खालिस्तानी कहकर ट्रोल किया था।
बता दें कि एशिया कप में पाकिस्तान के हाथों मिली हार के बाद गेंदबाज अर्शदीप को निशाना बनाया गया था, जिसके बाद कई पूर्व किक्रेटर्स अर्श के समर्थन में उतर आए थे। तब उनकी मां ने कहा था कि मेरा बेटा खरा सोना है, वह अपने खेल से ट्रोलर्स को जवाब देगा। रविवार को पाकिस्तान से हुए मैच में अर्शदीप ने अपनी मां की कही बात को सच साबित किया और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।
उन्होंने विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और कप्तान बाबर आजम का विकेट लेकर पाकिस्तान टीम की कमर तोड़ दी। उनकी स्विंग होती गेंदों के सामने दोनों बल्लेबाज असहाय नजर आए। उन्होंने चार रन के स्कोर पर मोहम्मद रिजवान को भुवनेश्वर के हाथों कैच करवाया, वहीं कप्तान बाबर आजम को उन्होंने खाता भी नहीं खोलने दिया। उनकी सनसनाती गेंद को बाबर समझ नहीं पाए और पहली ही गेंद में एलबीडब्ल्यू हो गए। उन्होंने मूंछों को ताव देकर जश्न मनाया। तीसरा विकेट उन्होंने आसिफ अली का लिया। उनके दमदार प्रदर्शन से परिवार के लोग सहित ट्राइसिटी के क्रिकेट प्रेमी काफी खुश हैं। इस हाई वोल्टेज मुकाबले को देखने के लिए लोग घरों और होटलों में स्क्रीन और टीवी पर बैठे रहे। भारत के जीतते ही लोगों ने पटाखे छोड़कर और ढोल की थाप पर नाचकर जश्न मनाया।
मां बोलीं- परिवार बेहद खुश, बेटे ने वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में कमाल का प्रदर्शन किया
अर्शदीप सिंह के परिवार ने मैच घर पर टीवी स्क्रीन पर देखा। बेटे की शानदार गेंदबाजी पर परिवार काफी खुश था। मां बलजीत कौर ने कहा कि उनका बेटे अपने कॅरिअर का पहला टी-20 वर्ल्ड कप खेल रहा है। बेटे ने कमाल का प्रदर्शन किया है। पहले ही मैच मे उसने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए परिवार, देश और ट्राइसिटी के प्रशंसकों को दीपावली का तोहफा दिया।
कोच ने कहा लंबी रेस का घोड़ा
अर्शदीप सिंह के कोच जसवंत राय ने कहा कि उनका ट्रेनी लंबी रेस का घोड़ा है। यह उसका पहला वर्ल्ड कप है और उसने पहली ही मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ सटीक गेंदबाजी करते हुए भारत को अहम मुकाबले में जीत दिलाई। अपने ट्रेनी पर गर्व है। वह अगले मैचों में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते देश को टी-20 कप दिलाने में कोई कसर नही छोड़ेगा।
[ad_2]
Source link