Home Sports भारत के ट्रंप कार्ड से भयभीत है पाकिस्तानी टीम, ये 3 खासियत कर रही हैं नींद हराम

भारत के ट्रंप कार्ड से भयभीत है पाकिस्तानी टीम, ये 3 खासियत कर रही हैं नींद हराम

0
भारत के ट्रंप कार्ड से भयभीत है पाकिस्तानी टीम, ये 3 खासियत कर रही हैं नींद हराम

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत के ट्रंप कार्ड सूर्यकुमार यादव से भयभीत है पाकिस्तानी टीम
इन 3 कारणों ने बना दिया है दुनिया का सबसे खतरनाक बल्लेबाज
पाकिस्तानी खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव का नहीं निकाल पा रहे हैं काट

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) का सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला दोपहर 1:30 बजे से मेलबर्न स्थित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. इस मुकाबले में भारत (India) की भिड़ंत पाकिस्तान (Pakistan) के साथ है. दोनों टीमें पिछले कुछ दिनों से इस मुकाबले के लिए जमकर पसीना बहा रही थीं. अब वह दिन आ गया है जब मैदान में हुनर दिखाने का समय है. ग्रीन टीम में जहां बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी जैसे मैच विजेता खिलाड़ी हैं. वहीं भारतीय टीम में कैप्टन रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव जैसे विश्वस्तरीय बल्लेबाज हैं, जो किसी भी गेंदबाजी क्रम को तहस-नहस करने का दम रखते हैं.

भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से पहले ग्रीन टीम भारत के जिस खिलाड़ी से सर्वाधिक खौफजदा है. वह हैं 360 डिग्री प्लेयर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav). मैदान में उनके चारो तरफ शॉट लगाने की काबिलियत का हर कोई दीवाना है. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही पाक दिग्गज यादव को लेकर डरे हुए हैं, और उनकी काट निकालने में लगे हुए हैं. मौजूदा समय में यादव भारतीय जीत की कुंजी है. भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से पहले बात करें वह भारतीय टीम के लिए किस तरह से ट्रंप कार्ड साबित हो रहे हैं, तो ये तीन प्रमुख कारण उसका गवाह बन रहा हैं-

यह भी पढ़ें- VIDEO: क्रिस वोक्स के सामने रॉकेट की तरह आ रही थी गेंद, कुछ यूं दुनिया को हैरान करते हुए पकड़ लिया कैच

आग उगल रहा है यादव का बल्ला:

सूर्यकुमार यादव साल की शुरुआत से ही प्रचंड फॉर्म में चल रहे हैं. उनके फॉर्म का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने इस साल जनवरी माह से 23 मैच खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 40.05 के औसत से 801 रन निकले हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 184.56 का है. यादव का यह बेहतरीन स्ट्राइक रेट बता रहा है कि अगर वह कुछ देर मैदान में टिक गए तो वह अकेले दम पर मैच को भारत की ओर घुमा देंगे.

छक्कों का बौछार कर रहे हैं यादव:

क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में छक्के-चौकों का विशेष महत्व होता है. टीम को जब गति देनी होती है तो खिलाड़ियों को बड़े शॉट लगाने होते हैं. यादव इसमें माहिर हैं. खबर लिखे जाने तक वह इस साल 51 छक्के जड़ चुके हैं, और सर्वाधिक छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं. दूसरे स्थान पर यूएई के मोहम्मद वसीम (43) और तीसरे स्थान पर जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर खिलाड़ी सिकंदर रजा (35) स्थित हैं.

360 डिग्री शॉट बनाता है खास:

हर क्रिकेटर का अपना एक पसंदीदा एरिया होता है. लेकिन यादव मैदान के हर कोने में आसानी से शॉट लगाते हैं. यही वजह है कि एक बार गेंदबाज भी सिर पकड़ लेता है कि आखिर वह गेंद डाले तो डाले कहां. यादव के पास दिलस्कूप शॉट से लेकर प्वाइंट, मिडऑफ आदि जगहों पर बेहतरीन शॉट खेलने का हुनर है. यही सब वजहें उन्हें 360 डिग्री प्लेयर बनता है.

Tags: India Vs Pakistan, Suryakumar Yadav, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here