Home Sports IND vs PAK: ‘किंग कोहली’ ने पाकिस्तान के खिलाफ लिखी जीत की पटकथा, बोले- ‘मुझे नहीं पता कि…’

IND vs PAK: ‘किंग कोहली’ ने पाकिस्तान के खिलाफ लिखी जीत की पटकथा, बोले- ‘मुझे नहीं पता कि…’

0
IND vs PAK: ‘किंग कोहली’ ने पाकिस्तान के खिलाफ लिखी जीत की पटकथा, बोले- ‘मुझे नहीं पता कि…’

[ad_1]

मेलबोर्न. भारत ने टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में रविवार को रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को चार विकेट से हराकर जीत के साथ सफर का आगाज किया. 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. 31 रन के योग पर 4 बड़े विकेट गंवा दिए. विराट कोहली और हार्दिक पंड्या की जोड़ी ने भारतीय टीम को संभाला और जीत की दहलीज तक पहुंचाया. विराट कोहली ने उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन किया और पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत की पटकथा लिखी. कोहली ने 53 गेंद पर नाबाद 82 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. उन्होंने अपनी विनिंग पारी में 6 चौका और 4 गगनभेदी छक्के लगाए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मैच के बाद कोहली ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि यह कैसे हुआ, इस एहसास को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं.’

किंग कोहली ने आगे कहा, ‘हार्दिक ने मुझसे कहा था कि हम लक्ष्य हासिल कर सकते हैं, अगर हम अंत तक विकेट पर टिके रहें. जब शहीन गेंदबाजी के लिए आया तो हम दोनों ने उसे टार्गेट करने का निर्णय लिया. हारिस उनका मुख्य गेंदबाज था और मैंने दो छक्के लगाए. इसके पीछे का गणित बहुत आसान था. नवाज के पास एक ओवर बचा था, इसलिए मैंने हारिस को टार्गेट किया, ताकि पाकिस्तान की टीम में खलबली मच जाए. इससे पहले मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई मेरी सर्वश्रेष्ठ पारी थी. आज से मैं अपनी इस पारी को सबसे ऊपर रखूंगा.’

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : October 23, 2022, 18:17 IST

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here